Saturday, February 7

IPL 2026 के सभी फ्रेंचाइज़ी के पूरे स्पॉन्सर की लिस्ट, यहां जाने उन ब्रांड्स का नाम

आईपीएल 2026 का आग़ाज़ 26 मार्च से होने वाला है। बहुत-सी टीमों ने अपने टाइटल स्पॉन्सर पहले ही चुन लिए हैं, जिससे इस लोकप्रिय लीग में ब्रांड्स की मज़बूत मौजूदगी सामने दिखाई देती है। अगर कोई टीम किसी ब्रांड को अपनी जर्सी पर स्पॉन्सर करती है, तो उस टीम के फैंस और आईपीएल देखने वाले दर्शकों के बीच वह ब्रांड लोकल लेवल पर भी काफ़ी लोकप्रिय हो जाता है। आज के वक्त में किसी भी फ्रेंचाइज़ी को आईपीएल में स्पॉन्सरशिप मिलना बहुत बड़ा अचीवमेंट माना जाता है। इस आर्टिकल में ipl में भाग लेने वाली 10 टीमों के टाइटल स्पॉन्सर के बारे बताएँगे।

इन फ्रेंचाइज़ियों को मिल चुका है आधिकारिक स्पॉन्सर

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एतिहाद एयरवेज जुड़ी हुई है, दिल्ली कैपिटल्स को हीरो फिनकॉर्प सपोर्ट कर रहा है, गुजरात टाइटंस का टाइटल स्पॉन्सर बिड़ला एस्टेट्स है, मुंबई इंडियंस के लिए लॉरिट्ज़ नुडसन मेन स्पॉन्सर है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ टेक ब्रांड नथिंग का कॉन्ट्रैक्ट हुआ है।

जल्द ही ये फ्रेंचाइज़ी करेंगी अपने स्पॉन्सर का ऐलान

फिलहाल कुछ टीमों के स्पॉन्सर के नाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, जिनमें कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं। इन टीमों के स्पॉन्सर आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले सामने आने की उम्मीद है।

आईपीएल 2026 टीम और टाइटल स्पॉन्सर
              टीम                                  टाइटल स्पॉन्सर (2026)
  • चेन्नई सुपर किंग्स – एतिहाद एयरवेज (Etihad Airways)
  • दिल्ली कैपिटल्स – हीरो फिनकॉर्प (Hero Fincorp)
  • गुजरात टाइटंस – बिड़ला एस्टेट्स (Birla Estates)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – नथिंग (Nothing)
  • मुंबई इंडियंस – लॉरिट्ज़ नुडसन (Lauritz Knudsen)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स – ऐलान नहीं हुआ
  • लखनऊ सुपर जायंट्स – ऐलान नहीं हुआ
  • सनराइजर्स हैदराबाद – ऐलान नहीं हुआ
  • पंजाब किंग्स – ऐलान नहीं हुआ
  • राजस्थान रॉयल्स – ऐलान नहीं हुआ

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version