Full Schedule of T20 World Cup 2026 Matches at Eden Gardens Kolkata: ईडन गार्डन्स पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित है। यह भारत का सबसे पुराना और दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है।
इसे भारतीय क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है, क्योंकि यहां कई ऐतिहासिक क्रिकेट मैच खेले गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कब-कब और कितने मैच खेले जाने हैं।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकता का इतिहास

ईडन गार्डन्स स्टेडियम की स्थापना 1864 में हुई थी और यह भारत का सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। यह बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के अंतर्गत आता है और भारतीय क्रिकेट इतिहास में इसकी एक खास पहचान है। जिसकी दर्शक क्षमता लगभग 66,000 है। यह मैदान अपनी पिच के लिए भी जाना जाता है, जो आमतौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है।
ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकता में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड
ईडन गार्डन्स स्टेडियम पर अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 7 मुकाबले चेस करने वाली टीम ने और 5 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं।
टीम इंडिया के लिए कोलकता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम हमेशा से एक मजबूत गढ़ रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 में जीत हासिल की और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर भारतीय टीम का हाईएस्ट स्कोर 186/5 और लोएस्ट स्कोर 120/9 हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईडन गार्डन्स, कोलकता में खेले जाने वाले मुकाबले
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कुल 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार ईडन गार्डन्स स्टेडियम में पहला मुकाबला 07 फरवरी को वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा, जबकि अंतिम मैच सुपर 8 स्टेज मैच 1 मार्च को इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जायेगा।
अब, यहाँ पर हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकता में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल
07 फरवरी 2026 (ग्रुप C), दोपहर 03:00 बजे – वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड
09 फरवरी 2026 (ग्रुप C), सुबह 11:00 बजे – स्कॉटलैंड बनाम इटली
14 फरवरी 2026 (ग्रुप C), दोपहर 03:00 बजे – इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड
16 फरवरी 2026 (ग्रुप C), दोपहर 03:00 बजे – इंग्लैंड बनाम इटली
19 फरवरी 2026 (ग्रुप C), सुबह 11:00 बजे – वेस्टइंडीज बनाम इटली
1 मार्च 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – इंडिया बनाम वेस्टइंडीज






