Saturday, February 7

IPL 2025, KKR vs CSK: आईपीएल 2025 में आज 7 मई को 57वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2025 में अभी तक केकेआर की टीम 11 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में फिलहाल छठे स्थान पर मौजूद है। जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी 11 में से केवल 2 मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले यहां की पिच रिपोर्ट भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। इस मैदान पर खेल की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यहां पर स्पिनर्स हावी होने लगते हैं।

eden gardens stadium
image source via getty images

अगर इस पिच पर एक बार बल्लेबाज की नजर जम गई तो वह बड़े-बड़े शॉट्स आसानी से लगा सकता है। इस मैदान की आउटफील्ड काफी तेज है, जो बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन का रहा है।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 7 मई को कोलकाता में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज शाम 7:30 बजे मैच शुरू होना है। इसके अलावा आज कोलकाता में बारिश की 40 प्रतिशत संभावना बताई जा रही है।

ईडन गार्डन में IPL से जुड़े खास आंकड़ें :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में अभी तक आईपीएल के कुल 99 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 42 में जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 56 मैचों में जीत हासिल हुई है।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

इस बीच 1 मैच में नतीजा नहीं निकल पाया है। इस मैदान पर टीम का उच्चतम स्कोर (262/2, PBKS 2024) और न्यूनतम स्कोर (49, RCB 2017) के नाम दर्ज है। जबकि यहां पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रजत पाटीदार (112* बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2022) ने खेली थी। वहीं इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी सुनील नरेन (5/19, बनाम पंजाब किंग्स, 2012) ने की थी।

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में केकेआर की टीम ने अभी तक कुल 94 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 54 मैचों में जीत मिली है, जबकि 39 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर की टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 261 रन का रहा है।

Chennai Super Kings
Chennai Super Kings

वहीं दूसरी तरफ चेन्नई की टीम ने यहां पर अभी तक कुल 12 मैच ही खेले हैं। इनमें खेलते हुए CSK को 6 में जीत मिली है और 6 में ही हार का सामना करना पड़ा है। इस टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर 235 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version