Thursday, March 19

आईसीसी ने 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश को बाहर कर दिया है और उनकी जगह स्कॉटलैंड की एंट्री करा दी गई है।

बांग्लादेश की टीम सुरक्षा कारणों की वजह से इंडिया में खेलने से मना कर रही थी, लेकिन अंतिम समय में शेड्यूल बदलना काफी मुश्किल था, जिसके बाद सभी बोर्ड की वोटिंग और बांग्लादेश के अड़ियल रवैये के कारण उन्हें बाहर कर दिया गया है।

ऑफिसियल तौर पर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई बांग्लादेश

Scotland Replaces Bangladesh In T20 World Cup 2026
Scotland Replaces Bangladesh In T20 World Cup 2026

मीडिया ख़बरों की मानें, तो बांग्लादेश की टीम ने सुरक्षा कारणों से भारत आने से मना कर दिया था, जिसके चलते उन्होंने अपना शेड्यूल बदलने की मांग आईसीसी से की थी। लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल ने उनकी मांग को यह कहते हुए ख़ारिज कर दिया कि सुरक्षा में कोई भी चूक नहीं होगी, लेकिन बांग्लादेश की टीम मानने को राज़ी नहीं थी।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसी बीच आयरलैंड क्रिकेट से भी इस बात की गुहार लगाई थी कि वे उनसे ग्रुप बदल लें ताकि उनके मुकाबले श्रीलंका में हो सकें। लेकिन आयरिश क्रिकेट बोर्ड ने उनकी किसी भी मांग को खारिज कर दिया।

वोटिंग में बांग्लादेश को मुंह की खानी पड़ी

उसके बाद भी बांग्लादेश बोर्ड अपनी आदत से बाज़ नहीं आया और एक ही रट लगाए हुए था, जिसके चलते आईसीसी बैठक में सभी बोर्ड्स से वोटिंग कराई गई। इसमें 14 देशों ने शेड्यूल न बदलने के पक्ष में वोट किया, जबकि 2 ने बदलने के पक्ष में मतदान किया।

वोटिंग में हारने के बाद बांग्लादेश ने एक दिन का समय और माँगा ताकि बीसीबी अपनी सरकार से एक बार और बात कर सकें, लेकिन उनकी गवर्नमेंट ने भारत में खेलने से मना कर दिया, जिसके बाद अब उन्हें आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया गया है।

बांग्लादेश सरकार के आगे झुकी बीसीबी

बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अपना दुःख व्यक्त किया कि “हम यह टूर्नामेंट खेलना चाहते थे, लेकिन हमें खेलने का मौका नहीं दिया गया।” आपको बता दें, कि आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अपने रुख को बदलने के कई मौके दिए, लेकिन वे अपना अलग राग आलाप रहे थे।

बांग्लादेश सरकार के आगे बीसीबी के अधिकारियों और खिलाड़ियों की एक भी नहीं सुनी गई, और नतीजा यह हुआ कि अब वे इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

स्कॉटलैंड ने किया बांग्लादेश को रिप्लेस

स्कॉटलैंड की टीम ने अब बांग्लादेश को रिप्लेस कर दिया है और वह उन्हें ग्रुप सी में रिप्लेस करेगी। स्कॉटलैंड को अब टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज, इटली, नेपाल और इंग्लैंड के साथ रखा गया है। उन्हें अपना पहला मुकाबला 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में, 9 फरवरी को इटली, 14 फरवरी को इंग्लैंड और 17 फरवरी को नेपाल के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version