आज के LSG vs CSK मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
IPL 2026 के 60वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। टॉस के बाद LSG vs CSK Playing XI को लेकर बने सभी सवाल अब पूरी तरह साफ हो चुके हैं, क्योंकि लखनऊ सुपर जाइंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग XI सामने आ गई है।
इस मुकाबले में लखनऊ ने तीन और चेन्नई दो बदलाव के साथ उतरी है।
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कैसी रहेगी पिच
पिच के डाइमेंशन की बात करें तो साइड स्क्वायर बाउंड्री 64 मीटर, दूसरी साइड 69 मीटर और सीधी बाउंड्री 73 मीटर है। अगर पिच की बात करें तो इकाना स्टेडियम इस सीजन में गेंदबाजों के लिए मददगार रहा है। यहां बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा है और लो-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं।
हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी स्लो हो जाती है और बल्लेबाजी करना और मुश्किल हो सकता है। ऐसे में शुरुआत में रन बनाना और विकेट बचाना दोनों टीमों के लिए बेहद अहम रहेगा।
LSG vs CSK Playing XI: लखनऊ सुपर जायंट्स की फाइनल प्लेइंग XI
मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव।
इंपैक्ट सब: जोश इंग्लिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बडोनी
लखनऊ की बात करें तो इस मैच में उन्होंने तीन बदलाव किए हैं। मुकुल चौधरी, अब्दुल समद और आकाश सिंह को इस मैच में मौका दिया गया है।
LSG vs CSK Playing XI: चेन्नई सुपर किंग्स की फाइनल प्लेइंग XI
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, स्पेंसर जॉन्सन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।
इंपैक्ट सब: गुरजापनीत सिंह, अकील होसेन, सरफराज खान, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी
चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो इस मैच में उन्होंने चोटिल जेमी ओवरटन की जगह स्पेंसर जॉन्सन और अकील हुसैन की जगह पर गुर्जपनीत सिंह को मौका दिया गया है। कॉम्बिनेशन को देखते हुए अकील हुसैन को ड्रॉप किया गया है।
LSG vs CSK: मैच के प्रमुख खिलाड़ी
अब अगर मैच के प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालें तो लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से जोश इंगलिस और प्रिंस यादव पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली है। वहीं चेन्नई के लिए कार्तिक शर्मा और संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं और एक बार फिर मैच का रुख बदल सकते हैं।
यह भी पढ़ें: LSG vs CSK: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स या चेन्नई सुपर किंग्स कौन ज्यादा मजबूत, जानिए पूरा एनालिसिस
अंत में, इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में LSG vs CSK Playing XI सबसे अहम फैक्टर रहने वाली है, क्योंकि सही टीम कॉम्बिनेशन ही इस मैच में जीत तय करेगा।

