चोट से उबरने के बाद मिचेल स्टार्क को IPL 2026 में खेलने की मंजूरी मिल गई है।

आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) को आखिरकार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से IPL 2026 में खेलने की मंजूरी मिल गई है, जिससे टीम की गेंदबाजी को बड़ा मजबूती मिलने वाली है।

चोट के कारण टूर्नामेंट की शुरुआत से बाहर रहे स्टार्क अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। ऐसे समय पर उनकी वापसी दिल्ली के लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि टीम का प्रदर्शन लगातार उतार-चढ़ाव भरा रहा है।

जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क अब भारत आकर दिल्ली कैपिटल्स स्क्वाड से जुड़ेंगे और उम्मीद है कि वह 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।

बता दें कि, पिछले सीजन में स्टार्क ने दिल्ली के लिए 11 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 14 विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में उनका अनुभव और विकेट लेने की क्षमता टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।

चोट के कारण रहे थे बाहर

स्टार्क को ऑस्ट्रेलिया के घरेलू सीजन के दौरान कोहनी और कंधे में चोट लगी थी। उन्होंने एशेज सीरीज के सभी पांच टेस्ट खेले थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से जीत हासिल की थी और स्टार्क प्लेयर ऑफ द सीरीज भी रहे थे।

इसके बाद उन्होंने बिग बैश लीग में भी हिस्सा लिया, लेकिन चोट की वजह से उन्हें आराम लेना पड़ा, जिसके चलते वह IPL की शुरुआत में उपलब्ध नहीं थे।

ऑस्ट्रेलिया के लिए भी राहत की खबर

स्टार्क की फिटनेस सिर्फ IPL के लिए ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए भी राहत की खबर है। पैट कमिंस भी अब जल्द खेलने के लिए तैयार हैं, जबकि जोश हेजलवुड भी फिटनेस हासिल कर चुके हैं।

आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया को कई टेस्ट मैच खेलने हैं, ऐसे में उनके प्रमुख तेज गेंदबाजों का फिट रहना टीम के लिए बेहद जरूरी है।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी को मिलेगा फायदा

स्टार्क की गैरमौजूदगी में लुंगी एनगिडी ने दिल्ली के लिए मुख्य विदेशी गेंदबाज की भूमिका निभाई और 6 मैचों में 7 विकेट भी लिए।

हालांकि, टीम ने शुरुआती दो मैच जीतने के बाद अगले चार में से तीन मुकाबले गंवा दिए। ऐसे में स्टार्क की वापसी दिल्ली कैपिटल्स के लिए सीजन बदलने वाली साबित हो सकती है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि स्टार्क अपनी वापसी के बाद किस तरह प्रदर्शन करते हैं और क्या वह दिल्ली को जीत की राह पर वापस ला पाते हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version