Sunday, July 6

Most Ducks in IPL Kolkata Knight Riders: आईपीएल में हर बल्लेबाज की कोशिश होती है कि वह अपनी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाए, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के नाम ऐसे रिकॉर्ड भी होते हैं जो वह भूलना चाहेंगे। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कुछ बल्लेबाजों ने जहां धमाकेदार पारियां खेलीं, वहीं कुछ ने सबसे ज्यादा डक (शून्य पर आउट होने) का अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। आइए नजर डालते हैं उन 10 खिलाड़ियों पर, जिन्होंने KKR के लिए सबसे ज्यादा बार डक बनाए।

KKR के लिए सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी | Most Ducks in IPL Kolkata Knight Riders

Most Ducks in IPL Kolkata Knight Riders

10. पैट कमिंस (2014-2022)

ऑस्पैट्टरेलियाई टीम के पूर्व कप्तान कमिंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए 22 पारियों में बल्लेबाजी की है और इस दौरान वह 4 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। हालांकि, जब उनका बल्ला चला तो उन्होंने 66 रनों की एक विस्फोटक पारी भी खेली थी। इस दौरान वह नाबाद भी रहे थे।

9. आंद्रे रसेल (2014-2024)

आंद्रे रसेल को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है लेकिन वह 5 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। रसेल ने अब तक 2426 रन बनाए हैं और जब वह चलते हैं तो मैच का नतीजा पलट देते हैं। कई बार उन्होंने अपनी टीम केकेआर के लिए अपनी बल्लेबाजी से अहम योगदान दिए हैं।

8. जैक कैलिस (2011-2014)

दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस ने KKR के लिए कई शानदार पारियां खेलीं, लेकिन वह भी 5 बार डक पर आउट हुए। हालांकि, वह जब भी फॉर्म में होते थे तो वह विपक्षी टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ लेते थे।

7. इयोन मोर्गन (2011-2021)

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज और कोलकाता नाईट राइडर्स के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने 5 बार डक का सामना किया। मोर्गन की कप्तानी में KKR साल 2021 के फाइनल तक पहुंची थी लेकिन उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा था।

6. मनोज तिवारी (2010-2013)

KKR के लिए शानदार पारियां खेलने वाले मनोज तिवारी भी 5 बार डक पर आउट हुए। उन्होंने 2012 में टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

5. पीयूष चावला (2014-2019)

गेंदबाज पीयूष चावला को KKR ने कई मौकों पर बल्लेबाजी में मौका दिया, लेकिन वह 5 बार बिना खाता खोले आउट हुए। उनके नाम केवल 183 रन दर्ज हैं।

4. यूसुफ पठान (2011-2017)

यूसुफ पठान ने KKR के लिए कई मैच जिताने वाली पारियां खेलीं, लेकिन वह भी 7 बार शून्य पर आउट हुए। हालांकि, उनकी स्ट्राइक रेट 138.27 रही, जो बताती है कि जब वह चलते थे तो टीम को बड़ा फायदा मिलता था।

3. नितीश राणा (2018-2024)

नितीश राणा, जो कि KKR के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक रहे हैं, 7 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। वह टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं, लेकिन डक का यह आंकड़ा उनके करियर में एक काला धब्बा है।

2. गौतम गंभीर (2011-2017)

गौतम गंभीर, जिन्होंने KKR को दो बार IPL ट्रॉफी जिताई, उनके नाम भी 10 डक दर्ज हैं। उन्होंने टीम के लिए 3035 रन बनाए, लेकिन कई बार वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

1. सुनील नरेन (2012-2024)

सुनील नरेन, जो KKR के एक जबरदस्त ऑलराउंडर हैं, उन्होंने 16 बार डक पर आउट होने का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि, उन्होंने कई बार बल्ले से भी जलवा दिखाया है, लेकिन शून्य पर आउट होने की संख्या उन्हें इस लिस्ट में टॉप पर रखती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version