Most wickets taken on the first ball in IPL: इन दिनों भारत में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 19वें सीजन के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था। इस हार के साथ लखनऊ को दिल्ली के खिलाफ लगातार पांचवीं बार शिकस्त झेलनी पड़ी। हालांकि LSG टीम मैच नहीं जीत सकी, लेकिन डेब्यू कर रहे  गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया।

शमी ने अपनी पहली ही गेंद पर केएल राहुल को आउट कर दिल्ली को बड़ा झटका दिया। दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 26 रन पर 4 विकेट गंवा दिए।

शमी ने पहली गेंद पर विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

इस मुकाबले में मोहम्मद शमी ने जैसे ही पहली ही गेंद पर केएल राहुल को आउट किया, उन्होंने एक खास रिकॉर्ड बना दिया है। शमी पहले से ही इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर थे, और अब इस विकेट के साथ उन्होंने अपना आंकड़ा बढ़ाकर 5 कर लिया है।

इस लिस्ट में शमी के अलावा जो सात गेंदबाज हैं, उनके नाम 3-3 विकेट दर्ज हैं, जबकि शमी अकेले ऐसे गेंदबाज हैं जिनके नाम 5 विकेट हैं। शमी अपनी तेज गति और सटीक लाइन-लेंथ के लिए जाने जाते हैं।

यह भी पढ़े: http://IPL 2026: Rohit Sharma के लिए सबसे बड़ा ‘खतरा’ बना यह गेंदबाज, टी20 क्रिकेट में 6 बार किया आउट

क्यों खास है शमी का ये पहले बॉल पर विकेट लेने का रिकॉर्ड?

मोहम्मद शमी का यह रिकॉर्ड इसलिए भी बेहद खास बन जाता है, क्योंकि उन्होंने दो अलग-अलग टीमों के लिए डेब्यू करते हुए पहली ही गेंद पर विकेट लिया और दोनों बार एक ही बल्लेबाज को आउट किया और वह बल्लेबाज केएल राहुल ही हैं।

शमी ने साल 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए डेब्यू करते हुए पहली गेंद पर केएल राहुल को आउट किया था। उस समय राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल रहे थे, जबकि इस बार शमी उसी लखनऊ टीम का हिस्सा हैं साथ ही केएल राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े: http://WWE 2026 में अब तक एक भी मैच ना हारने वाले सुपरस्टार्स की पूरी लिस्ट

IPL में पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट

  • मोहम्मद शमी – 5 विकेट
  • प्रवीण कुमार – 3 विकेट
  • उमेश यादव – 3 विकेट
  • ट्रेंट बोल्ट – 3 विकेट
  • लसिथ मलिंगा – 3 विकेट
  • भुवनेश्वर कुमार – 3 विकेट
  • अशोक डिंडा – 3 विकेट
  • पैट कमिंस – 3 विकेट

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version