Thursday, June 4

PSL में पेशावर जाल्मी बनाम कराची किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड में पेशावर की टीम ने ज्यादा मुकाबले जीते हैं।

पेशावर जाल्मी PSL की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है। उन्होंने 1 बार इस लीग को अपने नाम किया हैं तो कराची किंग्स भी एक बार पहले खिताब जीत चुकी हैं।

इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने वाला है क्योंकि दोनों के पास कई मैच विनर्स खिलाड़ी हैं। तो चलिए जानते हैं कि पेशावर जाल्मी vs कराची किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड और दोनों टीमों के बीच जुड़े अहम आंकड़े बता रहे हैं।

PSL में पेशावर जाल्मी vs कराची किंग्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

पीएसएल इतिहास में पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स में अब तक 23 मैच खेले गए हैं। इसमें 15 बार पेशावर जाल्मी और 8 में कराची किंग्स ने जीत दर्ज की हैं। हेड टू हेड में पेसाहवार जाल्मी को बढ़त प्राप्त हैं।

कुल मैच: 23

पेशावर जाल्मी की जीत: 15

हैदराबाद किंग्समैन की जीत: 8

नो रिजल्ट: 0

Also Read: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और अन्य जानकारी

पेशावर जाल्मी vs कराची किंग्स मुकाबलों में सबसे ज्यादा और सबसे कम स्कोर

इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में कई बार बड़े स्कोर बने हैं और कई कम स्कोर वाले मैच भी देखने को मिले हैं।

पेशावर जाल्मी के खिलाफ कराची किंग्स का सबसे बड़ा स्कोर: 214 रन

कराची किंग्स के खिलाफ पेशावर जाल्मी का सबसे बड़ा स्कोर: 237 रन

पेशावर जाल्मी के खिलाफ कराची किंग्स का सबसे कम स्कोर: 109 रन

कराची किंग्स के खिलाफ पेशावर जाल्मी का सबसे कम स्कोर: 108 रन

कराची किंग्स vs पेशावर जाल्मी हेड टू हेड में किस टीम का पलड़ा भारी

अगर कुल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो पेशावर जाल्मी को कराची किंग्स के खिलाफ बढ़त हासिल है। पेशावर की टीम ने इन मुकाबलों में ज्यादा मैच जीते हैं और कई मौकों पर बेहतर प्रदर्शन किया है।

हालांकि, कराची किंग्स भी मजबूत टीम रही है और उसने कई बार पेशावर जाल्मी को कड़ी चुनौती दी है। यही वजह है कि जब भी कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी आमने सामने होती हैं तो मुकाबला काफी प्रतिस्पर्धी हो जाता है और नतीजा आखिरी ओवर तक जा सकता है।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version