Saturday, March 7

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए MS धोनी का प्रदर्शन भले ही चर्चा का विषय बना हो, लेकिन एक हालिया इंटरव्यू में उनके बयान ने क्रिकेट जगत में और ज्यादा हलचल मचा दी है। धोनी ने एक पॉडकास्ट में जब अपने ड्रीम इंडिया लाइनअप की बात की, तो उसमें विराट कोहली का नाम शामिल नहीं था। इसके बजाय उन्होंने अपने दौर के तीन दिग्गज खिलाड़ियों वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम लिए। चौथे खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने युवराज सिंह को शामिल किया।

युवराज सिंह को बताया यादगार खिलाड़ी

राज शमानी के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान धोनी ने युवराज सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि वे उन्हें उस ऐतिहासिक लम्हे के लिए याद रखते हैं, जब युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाए थे। धोनी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन खिलाड़ियों का उन्होंने सेलेक्शन किया, वे वो हैं जिन्हें उन्होंने खुद अपने बचपन में खेलते देखा और जिनसे वे प्रभावित हुए।

विराट कोहली को नजरअंदाज करने पर उठे सवाल

धोनी के इस ड्रीम टीम से विराट कोहली का बाहर रहना फैंस के लिए चौंकाने वाला रहा। कोहली भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। यही वजह है कि धोनी का यह चयन कई फैंस के लिए हैरानी का विषय बन गया।

हालांकि, धोनी ने कोहली को बाहर रखने के पीछे सीधे तौर पर कोई व्यक्तिगत वजह नहीं बताई, लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वे कभी भी किसी ड्रीम इलेवन को चुनने के पक्ष में नहीं रहे हैं।

धोनी ने बताया क्यों नहीं बनाते ड्रीम टीम

धोनी ने इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का उदाहरण देते हुए बताया कि वे किसी भी खिलाड़ी को ड्रीम टीम से जोड़ने में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने कहा, “मैंने कभी ड्रीम इलेवन नहीं चुनी। कारण बड़ा साफ है। जो चीज हो ही नहीं सकती, उसे क्यों चुनना?”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, जो खिलाड़ी उपलब्ध नहीं है, वो कितना भी अच्छा क्यों न हो, वह टीम के लिए कुछ नहीं कर सकता। तो मैं उन्हीं पर ध्यान देता हूं जो मैदान में उतर सकते हैं और मैच पर असर डाल सकते हैं।”

IPL 2025 में आलोचनाओं से घिरे हैं MS धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान MS धोनी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब वह खुद भी प्रदर्शन को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 5 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में धोनी ने 26 गेंदों में 30 रन बनाए, लेकिन टीम को 25 रनों से हार झेलनी पड़ी। यह CSK की लगातार तीसरी हार थी। इसी के चलते धोनी के संन्यास की अटकलें भी तेज हो गई थीं।

अब टीम का अगला मुकाबला 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लापुर स्टेडियम में होना है, जहां धोनी के प्रदर्शन और नेतृत्व पर सबकी निगाहें होंगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version