Saturday, March 14

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी और फुटबॉल जगत के दिग्गज लियोनेल मेसी एक साथ नजर आए हैं। यह कोई मैच नहीं बल्कि एक विज्ञापन का हिस्सा है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इस एड में दोनों खिलाड़ियों ने अपनी फुटबॉल स्किल्स का प्रदर्शन किया और फैंस को चौंका दिया।

वायरल वीडियो की शुरुआत मेसी के फुटवर्क से होती है, जिसमें वह गेंद को हल्के-हल्के किक करते हैं और फिर उसे धोनी की ओर पास कर देते हैं। धोनी, जिन्हें क्रिकेट के अलावा फुटबॉल का भी शौक है, मेसी के सामने अपनी स्किल्स दिखाते हैं और सभी को प्रभावित करते हैं।

यहाँ देखें वीडियो:

MS Dhoni Joins Lionel Messi in a Viral Ad
MS Dhoni Joins Lionel Messi in a Viral Ad

धोनी का फुटबॉल से पुराना नाता

एमएस धोनी की फुटबॉल से जुड़ी कहानी किसी से छुपी नहीं है। क्रिकेट में आने से पहले वह अपने स्कूल की फुटबॉल टीम में गोलकीपर थे। उनकी गोलकीपिंग की दक्षता को देखकर उनके स्पोर्ट्स टीचर ने उन्हें क्रिकेट में विकेटकीपर के रूप में आज़माया और वहीं से उनका सुनहरा सफर शुरू हुआ।

धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 829 विकेटकीपिंग डिसमिसल्स किए, जो कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (905) और दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (998) के बाद तीसरे नंबर पर रखता है।

क्रिकेट से पहले फुटबॉल और अब फिर वही जुनून

हालांकि, क्रिकेट में करियर बनाने के बाद धोनी ने फुटबॉल को प्रोफेशनली नहीं अपनाया, लेकिन उनका लगाव कभी कम नहीं हुआ। वह भारतीय टीम के वॉर्म-अप सेशन में अक्सर फुटबॉल खेलने की परंपरा को बढ़ावा देते थे। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ कई चैरिटी फुटबॉल मैचों में हिस्सा लिया है, जहां उनका ड्रिब्लिंग और शूटिंग टैलेंट भी देखने को मिला।

IPL 2025 में फिर कप्तान बने धोनी

इस बीच, आईपीएल 2025 में धोनी को एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी सौंपी गई है, क्योंकि नियमित कप्तान रुतुराज गायकवाड़ हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण फिलहाल बाहर हैं। धोनी ने हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन एक बार फिर देखने लायक था।

धोनी और मेसी जैसे दो महान खिलाड़ियों का एक साथ स्क्रीन पर आना फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं है। यह विज्ञापन सिर्फ प्रचार का जरिया नहीं बल्कि दो अलग-अलग खेलों के चैंपियनों के बीच एक खूबसूरत तालमेल की झलक है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version