Thursday, June 11

आईपीएल 2026 जब से शुरू हुआ हैं तब से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबरें ही आ रही थी लेकिन अब उनके लिए एक अच्छी खबर आई ऐन जिससे सीएसके फैंस के दिलों को सुकून मिला हैं।

पहले इकलौते डेथ बॉलर नैथन एलिस की चोट ने गेंदबाजी की कमर तोड़ दी और उसके बाद एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस की इंजरी ने सीएसके का मिडल ऑर्डर झकझोर कर रख दिया। लेकिन अब चेन्नई फैन के लिए गुड न्यूज हैं क्योंकि जल्द ही माही अब मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मैच से पहले होगा धोनी का फिटनेस टेस्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली सीजन की लगातार तीसरी हार के आड़ फैंस पूरी तरह से मायूस हो गए थे। लेकिन दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले सीएसके फैंस के लिए अच्छी खबर यह हैं कि एमएस धोनी जल्द ही फिटनेस टेस्ट देने वाले हैं ओ अगर वो इसमें पास होते हैं तो 11 अप्रैल को चेपॉक में होने वाले मैच में वो खेलते हुए नजर आएंगे।

चेन्नई में ही प्रैक्टिस कर रहे हैं धोनी

बता दें, कि एमएस धोनी को आईपीएल शुरू होने से कुछ दिन पहले काफ इंजरी हुई थी जिसके चलते वो शुरुआती दो हप्तों के लिए बाहर हो गए थे। लेकिन, कुछ दिन पहले ही उन्होंने फिर से प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया हैं और वो नेट्स में लंबे लम्बे छक्के भी लगा रहे हैं जिसके लिए जाने जाते हैं। चोट की वजह से माही टीम के साथ ट्रैवल भी नहीं कर रहे थे।

ब्रेविस भी खेल सकते हैं दिल्ली के खिलाफ मुकाबला

यहीं नहीं चेन्नई के लिए एक गुड न्यूज और भी हैं कि डेवाल्ड ब्रेविस भी अब पूरी तरह से फूट होने वाले हैं। वो भी सीजन के शुरू होने के पहले चोटिल हो गए थे। उनको साइड स्ट्रेन हुआ था जिसके चलते वो शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेले थे लेकिन अब उन्होंने भी प्रैक्टिस शुरू कर दी हैं।

मीडिया खबरों की मानें, तो अफ्रीकी बल्लेबाज 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल के खिलाफ होने वाले मैच में खेल सकता हैं। ब्रेविस के आने से टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी। जो कि फिलहाल काफी फीका फीका सा लगता हैं। हालांकि धोनी की वापसी पर कोई पक्की खबर नहीं आई हैं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version