मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने चोट की वजह से शनिवार को राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल पाए थे।

क्योंकि वो बीमार थे और एमआई का अगला मुकाबला अब तक अजेय चल रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या वापसी करेंगे या फिर से टीम उनके बिना ही मैदान पर उतरेगी।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेंगे हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों कोच पारस म्हांब्रे ने प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि हार्दिक दिल्ली कैपिटल के खिलाफ मैच से पहले बीमार हो गए थे और अब वो अपनी बीमारी से पूरी तरह रिकवर कर गए हैं। उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी हैं।

गेंदबाजी कोच ने आगे यह भी कहा कि “बीमारी और चोट किसी को भी लग सकती हैं इसे आप कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। हमारे पास ऐसी टीम हैं जिसमें काफी विकल्प मौजूद हैं जिसके चलते आप मिक्स एंड मैच कर सकते हैं।”

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से पहले बीमार हो गए थे हार्दिक

हार्दिक पांड्या राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध हैं। यह मुकाबला 7 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम में खेला जाना हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक इस सीजन में 2 मैच खेले हैं जिसमें 1 में जीत और 1 में हार का सामना करना पड़ा हैं। पॉइंट्स टेबल में 2 अंकों के साथ टीम 6वें स्थान पर हैं।

हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने दिल्ली कैपिटल के खिलाफ कप्तानी संभाली थी। हालांकि टीम को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। हार्दिक की वापसी के बाद टीम और भी ज्यादा मजबूत नजर आएगी।

खिताब जीतने पर मुंबई इंडियंस की नजरें

बता दें, कि मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन ठीक रहा था और वो सिर्फ प्लेऑफ में ही क्वालीफाई कर पाए थे। एमआई पिछले 5 सालों से ट्रॉफी नहीं जीती हैं और इस बार उनका इरादा चैंपियनशिप जीतकर आईपीएल की सबसे सफल टीम बनने का होगा। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम फिर से इतिहास रचना चाहेगी।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version