Saturday, March 21

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2025 के 55वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस ने गेंद से इतिहास रच दिया। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ शुरूआती छह ओवरों यानी पॉवरप्ले में उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटकते हुए न सिर्फ अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई बल्कि IPL के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

पॉवरप्ले में तीन विकेट लेने वाले पहले कप्तान

पैट कमिंस अब IPL इतिहास के पहले ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने किसी पारी के पॉवरप्ले में तीन विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 12 रन देकर 3 विकेट चटकाए और दिल्ली की बल्लेबाज़ी की कमर तोड़ दी।

कमिंस ने मैच की शुरुआत में ही पहली ही गेंद पर करुण नायर को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद फाफ डु प्लेसी और अभिषेक पोरेल को भी उन्होंने पवेलियन भेजा। इन तीनों विकेटों से दिल्ली की शुरुआत पूरी तरह से लड़खड़ा गई और स्कोर सिर्फ 15 रन पर ही तीन विकेट गिर चुके थे।

पॉवरप्ले में डगमगाई दिल्ली की पारी

दिल्ली की टीम इस मुकाबले में पहले बल्लेबाज़ी कर रही थी, लेकिन उनके टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का इस तरह सस्ते में आउट हो जाना SRH के लिए बड़ा फायदेमंद साबित हुआ। करुण नायर खाता भी नहीं खोल सके, जबकि फाफ डु प्लेसी और अभिषेक पोरेल भी क्रमशः 3 और 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

अन्य कप्तानों की तुलना में कमिंस का कारनामा सबसे आगे

इससे पहले भी IPL के इतिहास में कुछ कप्तानों ने पॉवरप्ले में दो-दो विकेट लिए थे, जिनमें ज़हीर ख़ान और शॉन पोलॉक जैसे नाम शामिल हैं। लेकिन तीन विकेट लेने वाला कोई भी कप्तान अब तक सामने नहीं आया था। पैट कमिंस की यह उपलब्धि इसलिए भी खास मानी जाएगी, क्योंकि यह प्रदर्शन उन्होंने एक अहम मुकाबले में अपने घरेलू मैदान पर किया।

IPL में कप्तानों द्वारा पॉवरप्ले में सबसे बढ़िया गेंदबाज़ी प्रदर्शन

3/12 – पैट कमिंस (SRH) vs DC, हैदराबाद, 2025

2/10 – अक्षर पटेल (DC) vs RCB, दिल्ली, 2025

2/13 – ज़हीर ख़ान (DC) vs KKR, दिल्ली, 2017

2/13 – शॉन पोलॉक (MI) vs KKR, कोलकाता, 2008

2/14 – ज़हीर ख़ान (DC) vs RPS, पुणे, 2017

2/18 – ज़हीर ख़ान (DC) vs KKR, दिल्ली, 2016

2/19 – ज़हीर ख़ान (DC) vs RPS, पुणे, 2017

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version