Saturday, March 21

Urvil Patel Replaced Vansh Bedi in CSK for IPL 2025: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2025 के लिए अपने स्क्वॉड में एक नया बदलाव किया है। टीम ने सोमवार को घोषणा की कि वंश बेदी की जगह अब गुजरात के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ उर्विल पटेल टीम का हिस्सा होंगे। उर्विल ने हाल ही में 28 गेंदों में शतक लगाकर टी20 क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया था।

वंश बेदी की जगह CSK में शामिल हुए उर्विल पटेल

 

वंश बेदी को CSK ने IPL 2025 के ऑक्शन में 55 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि, वह इस सीजन एक भी मैच नहीं खेल सके।उन्हें बाएं टखने में लिगामेंट की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इसके बाद टीम ने उनकी जगह उर्विल पटेल को शामिल किया है। उर्विल को ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था, लेकिन अब चेन्नई ने उन्हें उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में साइन किया है।

SMAT 2024-25 में पहले 28 गेंदों में जड़ा शतक, फिर 35 गेंदों में

उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024-25 में जबरदस्त बल्लेबाज़ी की थी। उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में शतक लगाया था। इसके बाद उन्होंने एक और शतक 36 गेंदों में बनाया। वह टी20 क्रिकेट में पहले ऐसे भारतीय बने हैं जिन्होंने 40 गेंदों से कम में दो शतक लगाए हैं।

उर्विल ने SMAT 2024-25 में कुल 315 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 229 रहा। टूर्नामेंट में 150 से ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा था।

इस सीज़न में कई बदलाव कर चुकी है CSK

उर्विल से पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स ने कई रिप्लेसमेंट किए हैं। गुरजापनीत सिंह की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में शामिल किया गया था। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद आयुष म्हात्रे को मौका मिला। अब टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखा रही है चेन्नई

CSK का यह कदम यह दिखाता है कि टीम अब भविष्य की तैयारी में जुट चुकी है। उर्विल पटेल जैसे युवा खिलाड़ी को मौका देकर चेन्नई आने वाले सीज़न के लिए मजबूत आधार तैयार कर रही है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version