Saturday, February 14

PBKS vs KKR, IPL 2025: मोहाली के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए IPL 2025 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रन से हराकर टूर्नामेंट की एक और बड़ी जीत अपने नाम की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंजाब की टीम सिर्फ 111 रन पर सिमट गई थी, लेकिन गेंदबाज़ों ने गज़ब की वापसी करते हुए KKR को 15.1 ओवर में 95 रन पर समेट दिया।

आक्रामक शुरुआत के बाद ढह गई पंजाब की बैटिंग

PBKS vs KKR, IPL 2025
PBKS vs KKR, IPL 2025/Getty Images

पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्या (22 रन, 12 गेंद) और प्रभसिमरन सिंह (30 रन, 15 गेंद) ने तेज़ शुरुआत दी और पहले 4 ओवर में स्कोर 39 रन तक पहुंचा दिया। लेकिन इसके बाद विकेटों की झड़ी लग गई। श्रेयर अय्यर इस मैच में पंजाब की कप्तानी करते हुए खुद गोल्डन डक का शिकार हो गए।

मिडिल ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया, इंग्लिस (2), मैक्सवेल (7), वढेरा (10) और शशांक सिंह ने थोड़ा संघर्ष किया (18 रन) लेकिन टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई। कोलकाता की तरफ से हर्षित राणा ने 3 विकेट झटके, वहीं नरेन और वरुण को 2-2 विकेट मिले।

KKR की पारी: चहल की फिरकी में फंस गई कोलकाता

जवाब में KKR की शुरुआत भी कुछ वैसी ही रही जैसी पंजाब की थी। नरेन (5) और डिकॉक (2) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद रहाणे (17) और रघुवंशी (37) ने तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़कर उम्मीदें जगाईं, लेकिन यूज़वेंद्र चहल की एंट्री ने पूरा मैच पलट दिया।

चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिसमें रिंकू सिंह, रहाणे, रघुवंशी और रमनदीप सिंह जैसे नाम शामिल थे। वहीं मार्को यानसेन ने 3 विकेट लेकर KKR की कमर तोड़ी, जिसमें अंत में आंद्रे रसेल (17) का विकेट भी शामिल था।

पंजाब की बॉलिंग यूनिट का क्लासिक शो

पंजाब की गेंदबाज़ी इस मैच की सबसे बड़ी कहानी रही। अर्शदीप सिंह (3-11-1), ग्लेन मैक्सवेल (2-5-1) ने बीच के ओवरों में दबाव बनाए रखा, जबकि जांसेन और चहल ने विकेट निकालकर KKR को 15.1 ओवर में 95 रन पर समेट दिया। गेंदबाज़ों ने मिलकर मैच का रुख बदल दिया, जबकि बैटिंग फेल होने के बाद भी कप्तान अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने आत्मविश्वास नहीं खोया।

मैच के हीरो बनें यजुवेंद्र चहल

PBKS vs KKR, Punjab Kings beat KKR by 16 runs in a thrilling match
PBKS vs KKR, Yuzvendra Chahal/Getty Images

इस मुकाबले में चहल ने वो क्लास दिखाई जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। जब KKR 72/3 पर सेट हो रहा था, वहीं से उन्होंने गेम पलट दिया। टी20 में इस तरह का स्पैल किसी भी बल्लेबाज़ी लाइनअप की कमर तोड़ने के लिए काफी होता है और आज के मैच में यही हुआ।

अब आगे क्या?

इस जीत के साथ पंजाब किंग्स ने प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत की है और अपनी गेंदबाज़ी के दम पर बाकी टीमों को साफ संदेश दे दिया है, भले ही बैटिंग फेल हो जाए, हमारी बॉलिंग अकेले मैच जिताने का दम रखती है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version