समीर रिजवी भी अब आईपीएल में लगातार तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।

आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में एक मैच में अच्छा प्रदर्शन करना अलग बात है, लेकिन लगातार तीन मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। यह सिर्फ फॉर्म नहीं बल्कि लगातार मैच विनिंग इम्पैक्ट दिखाने की क्षमता को दर्शाता है।

आईपीएल इतिहास में अब तक बहुत कम खिलाड़ी ही यह खास रिकॉर्ड बना पाए हैं। हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी ने भी यह उपलब्धि हासिल की है, जिसके बाद वह विराट कोहली, जैक्स कैलिस और जोस बटलर जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। यहां हम आपको आईपीएल में लगातार तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं।

ये है आईपीएल में लगातार तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

1. जैक्स कैलिस (Jacques Kallis)

जैक्स कैलिस आईपीएल इतिहास में इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए लगातार तीन मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता।

पहले मैच में उन्होंने 55 गेंदों पर 89* रन बनाए और 1 विकेट भी लिया, जिससे टीम ने 200 से ज्यादा का टारगेट सफलतापूर्वक चेज किया। इसके बाद उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 44* रन और 2 विकेट लेकर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। तीसरे मैच में उन्होंने 66* रनों की पारी खेली और एक विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई थी। इन तीनों मैचों में उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

2. वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag)

वीरेंद्र सहवाग ने 2012 में दिल्ली के लिए कप्तानी करते हुए लगातार तीन मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता था। पहले मैच में उन्होंने 87* रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई। इसके बाद उन्होंने 39 गेंदों पर 73 रनों की तेज पारी खेली और टीम को 200 के पार पहुंचाया। फिर तीसरे मैच में उन्होंने 63 रनों की पारी खेलकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

2. आरोन फिंच (Aaron Finch)

आरोन फिंच ने 2016 में गुजरात लायंस के लिए खेलते हुए लगातार तीन मैचों में मैच विनिंग पारियां खेली थीं और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे। उन्होंने तीनों मुकाबलों में अर्धशतक बनाए और खास बात यह रही कि ये तीनों पारियां रन चेज के दौरान आईं। मुंबई के खिलाफ उन्होंने 54 गेंदों पर 67* रन बनाकर आखिरी गेंद पर टीम को जीत दिलाई, जो उनकी सबसे यादगार पारी रही।

3. विराट कोहली (Virat Kohli)

विराट कोहली ने 2016 के ऐतिहासिक सीजन में यह उपलब्धि हासिल की थी, जो उनके करियर का सबसे बेहतरीन आईपीएल सीजन भी माना जाता है। उन्होंने लगातार तीन मैचों में शानदार पारियां खेलीं, जिसमें एक मुकाबले में 50 गेंदों पर 113 रनों की शानदार पारी शामिल थी। उस सीजन में उन्होंने कुल 973 रन बनाए, जो आज भी आईपीएल का रिकॉर्ड है।

4. जोस बटलर (Jos Buttler)

जोस बटलर ने 2018 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए लगातार तीन मैचों में 80+ रनों की पारियां खेलीं। उन्होंने 82, 95* और 94* की पारियां खेलीं और टीम को लगातार जीत दिलाई। खास बात यह रही कि इन पारियों में उन्होंने पूरे मैच को अकेले कंट्रोल किया और अंत तक नाबाद रहे।

5. ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)

ऋतुराज गायकवाड़ ने 2020 में अपने डेब्यू सीजन में ही लगातार तीन मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत लिया। उन्होंने 65*, 72 और 65* रनों की पारियां खेलीं और चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

6. समीर रिजवी (Sameer Rizvi)

समीर रिजवी इस लिस्ट में शामिल होने वाले सबसे नए खिलाड़ी हैं और उन्होंने यह उपलब्धि दो सीजन में हासिल की है। उन्होंने आईपीएल 2025 के आखिरी मैच में 25 गेंदों पर 58* रन बनाकर 207 रनों का टारगेट चेज कराया। इसके बाद आईपीएल 2026 में उन्होंने 47 गेंदों पर 70 रन और फिर 51 गेंदों पर 90 रनों की पारी खेलकर लगातार तीसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता।

आईपीएल में लगातार तीन मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने की उपलब्धि बेहद खास मानी जाती है, क्योंकि अब तक कोई भी खिलाड़ी लगातार चार बार प्लेयर ऑफ द मैच नहीं जीत पाया है। अब आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को तोड़ पाता है या नहीं।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version