महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में करीब 1 लाख दर्शकों की क्षमता वाले एक भव्य क्रिकेट स्टेडियम बनाने की योजना का ऐलान किया है।

यह स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर इस बड़े प्रोजेक्ट को शुरू किया गया है, जो देश में क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नया आयाम देने वाला है।

इस नए स्टेडियम के बनने के बाद फैंस का रुझान मशहूर वानखेड़े स्टेडियम से कुछ हद तक दूसरी ओर शिफ्ट हो सकता है। इसी मैदान पर 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में एमएस धोनी ने ऐतिहासिक छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई थी।

फिलहाल वानखेड़े स्टेडियम की क्षमता 33,000 से थोड़ी ज्यादा है, जबकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम जहां हाल ही में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अपने नाम किया ।दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जिसकी क्षमता 1.3 लाख से भी अधिक है।

वानखेड़े के अलावा मुंबई में ब्रबोर्न स्टेडियम भी मौजूद है, जिसमें करीब 50,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। वहीं, एमएमआर क्षेत्र में डीवाई पाटिल स्टेडियम भी आता है, जहां भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप में अपनी यादगार जीत दर्ज की थी।

अजिंक्य नाइक का विजन: मुंबई बनेगा दुनिया का नया क्रिकेट सेंटर

विकास के एक बड़े प्रतीक के तौर पर तैयार किया जा रहा यह स्टेडियम न सिर्फ जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी और बड़े टूर्नामेंटों को आकर्षित करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

अजिंक्य नाइक ने कहा, “एमएमआर में 1 लाख दर्शकों की क्षमता वाला यह स्टेडियम मुंबई क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और महाराष्ट्र को ग्लोबल स्पोर्ट्स मैप पर मजबूत पहचान दिलाएगा।”

उन्होंने आगे बताया, “यह वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर खिलाड़ियों के विकास के लिए शानदार मौके देगा, नई प्रतिभाओं को बड़ा मंच और जरूरी अनुभव मिलेगा, साथ ही हर स्तर पर क्रिकेट इकोसिस्टम को और मजबूत बनाएगा।”

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version