Wednesday, February 25

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 के एक मुकाबले के बाद आयोजित प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और कमेंटेटर रमीज राजा से एक बड़ी गलती हो गई। उन्होंने PSL की जगह गलती से “IPL” कह दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला गया मुकाबला

Ramiz Raja's, PSL 2025
PSL 2025, Multan Sultan/Getty Images

यह वाकया 22 अप्रैल को खेले गए मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के मैच के बाद हुआ, जब रमीज राजा ‘कैच ऑफ द मैच’ अवॉर्ड देने मंच पर आए थे। आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल को यह अवॉर्ड दिया जाना था, जिन्होंने शानदार फील्डिंग के जरिए फखर जमां का कैच लपका था। रमीज ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “शायद ये HBL IPL का सबसे बेहतरीन कैच था।” इसी बात पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

यूजर्स बोले ‘IPL से इतना प्यार’

यूजर्स ने रमीज राजा की इस गलती पर मीम्स और मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी। किसी ने कहा, “दिल में IPL ही बसा है,” तो किसी ने लिखा, “अब PSL वाले भी IPL का प्रचार करेंगे” इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

मुल्तान की धमाकेदार जीत

वहीं, मैच की बात करें तो 22 अप्रैल को हुए मुकाबले में मुल्तान सुल्तान ने लाहौर कलंदर्स को 33 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुल्तान सुल्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स की टीम 20 ओवर में 195 रन ही बना पाई।

मुल्तान के लिए यासिर खान ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए। जबकि टीम के तेज गेंदबाज उबैद शाह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 बड़े विकेट लिए। उन्होंने फखर जमां, सैम बिलिंग्स और डैरिल मिचेल को आउट किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया। यासिर खान को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version