IPL 2026: आईपीएल 2026 के सीजन की शुरुआत इसी महीने की 28 तारीख से होने वाली है। इसके चलते हुए अब इन सभी 10 टीमों की तैयारियां भी अब काफी जोरो-शोरो से चल रही है। लेकिन अब इस बीच पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल के 19वें सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है।
इसके चलते हुए अब पंजाब किंग्स की टीम ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कप्तान श्रेयस अय्यर का नई जर्सी में फोटो शेयर किया है। वहीं इस नई जर्सी में श्रेयस अय्यर काफी धांसू लुक में दिखाई दे रहे हैं।
आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स की नई जर्सी हुई लॉन्च :-
आईपीएल 2026 सीजन के लिए पंजाब किंग्स की टीम ने अब अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। वहीं उनकी यह नई जर्सी पिछले सीजन से काफी अलग दिखाई दे रही है। इससे पहले आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स टीम की जर्सी पूरी तरह रेड कलर की थी। तब उस जर्सी में गोल्डन डिजाइन दिया गया था।

इसके अलावा उस पुरानी जर्सी में सभी खिलाड़ियों के नाम भी गोल्डन रंग में लिखे गए थे। इसके चलते हुए अब पंजाब किंग्स की टीम ने अपनी पारंपरिक पहचान वाले लाल रंग को ही मुख्य रूप से बरकरार रखा था। लेकिन इस बार जर्सी में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है।वहीं आईपीएल 2026 सीजन के लिए भी जर्सी का बेस कलर लाल ही रखा गया है।
𝐅𝐎𝐑𝐂𝐄 𝐎𝐅 𝐅𝐔𝐑𝐘 🦁♦️
Our Sarpanch is ready. Punjab is ready. 🔥Presenting our new kit for #TATAIPL 2026. ❤️💙 pic.twitter.com/GCG88A6AiV
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 12, 2026
लेकिन इस बार कंधों पर ब्लू कलर का नया डिजाइन जोड़ा गया है। इसके अलावा डिजाइन में सफेद और हल्का पीला रंग भी इस्तेमाल किया गया है।इसके चलते हुए इस नई जर्सी का लुक थोड़ा अलग दिखाई दे रहा है। जबकि पिछली बार की तरह इस बार भी खिलाड़ियों के नाम जर्सी के पीछे गोल्डन कलर में ही लिखे गए हैं।
Our threads for #IPL2026! 🔥#SherSquad, saddi navi jersey ghaint aa? 😎#PunjabKings pic.twitter.com/JESDKdsntG
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) March 12, 2026
इसके अलावा पंजाब किंग्स टीम ने केवल इस बार कप्तान श्रेयस अय्यर की तस्वीर ही नहीं, बल्कि एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें टीम के बाकी खिलाड़ी भी नई जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। वहीं अब पंजाब किंग्स टीम का यह नया लुक फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
IPL 2026 के पहले फेज में पंजाब किंग्स का शेड्यूल :-
31 मार्च – पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, मुल्लांपुर
03 अप्रैल – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई
06 अप्रैल – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स, कोलकाता
11 अप्रैल – पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मुल्लांपुर
आईपीएल 2026 के लिए पंजाब किंग्स टीम का फुल स्क्वॉड :-
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, विशाल निषाद, प्रवीण दुबे, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जेनसन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहाल वढेरा, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, व्यशांक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, यश ठाकुर.
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






