Hockey World Cup Qualifiers: विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम की नजरें अब एफआईएच विश्व कप क्वालिफायर जीतने पर लगी हुई हैं। इसके चलते हुए अब भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना एफआईएच विश्व कप क्वालिफायर्स के सेमीफाइनल में इटली से होने वाला है। इसके चलते हुए अब भारतीय महिला टीम खिताब के काफी करीब है। इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि भारतीय महिला हॉकी टीम पहले ही विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
आज सेमीफाइनल में इटली से मैच खेलेगी भारतीय टीम :-
इसके अलावा पहले ही हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर चुकी भारतीय महिला हॉकी टीम की नजरें अब एफआईएच विश्व कप क्वालिफायर जीतने पर लगी हुईं है। इसके चलते हुए अब आज शुक्रवार को भारतीय टीम का इटली की टीम के खिलाफ सेमीफाइनल जीतना पहला कदम होगा।

इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम पूल बी में तीन मैचों में सात अंक लेकर शीर्ष पर रही है। वहीं दूसरी तरफ स्कॉटलैंड टीम के भी सात अंक थे लेकिन गोल औसत में पिछड़ने के कारण वह दूसरे स्थान पर रही थी। जबकि इस बार एफआईएच महिला और पुरुष विश्व कप नीदरलैंड और बेल्जियम में 15 से 30 अगस्त तक खेला जाएगा।
जानिए पूल चरण में कैसा रहा था इन दोनों टीमों का सफर :-
भारतीय टीम ने पूल चरण में दो मैच जीते और एक ड्रॉ खेला था। जबकि इटली की टीम पूल ए में दूसरे स्थान पर रही थी। तब उसने एक मैच जीता, एक ड्रॉ खेला और एक गंवाया था। वहीं भारतीय महिला टीम के लिए तब फॉरवर्ड नवनीत कौर ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था। वह अभी तक भारत के लिए 4 गोल कर चुकी हैं।

इसके अलावा उन्होंने वेल्स की टीम के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी पूल मैच में गोल की हैट्रिक लगाई थी। जबकि दूसरी तरफ इटली की उम्मीदें फेडरिका कार्टा पर टिकी होंगी। क्यूंकि यह खिलाड़ी भी अभी तक अपनी टीम के लिए 3 गोल कर चुकी हैं। इसके अलावा अभी तक कागजों पर भारत का पलड़ा भारी लग रहा है। क्यूंकि अभी तक आमने-सामने के मुकाबलों में दोनों टीमें 2012 से अब तक एक दूसरे के खिलाफ सात मैच खेली हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 5 जीते हैं, जबकि इटली को केवल एक मैच में जीत मिली है।
भारतीय हेड कोच मारिन ने इटली को बताया प्रतिस्पर्धी टीम :-
भारतीय महिला टीम के हेड कोच शोर्ड मारिन ने कहा है कि, “एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2026 में जगह बनाना भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। क्यूंकि भारतीय खिलाड़ियों ने इस पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है वह काबिले तारीफ है।

इसके अलावा हम यहां पर केवल क्वालिफाई करने नहीं आए हैं। इस समय हम मैच दर मैच अपने प्रदर्शन में सुधार करके इस टूर्नामेंट को जीतना चाहते हैं। वहीं अब हमारे लिए सेमीफाइनल एक और बड़ी चुनौती है और हम पूरे फोकस के साथ इसमें खेला चाहते हैं। इसके अलावा इटली काफी प्रतिस्पर्धी टीम है और मजबूत टीमों को चुनौती देने में सक्षम भी है। लेकिन अब हमारा पूरा ध्यान णनीति पर अमल पर रहेगा और इसी ऊर्जा तथा आत्मविश्वास के साथ हम इस मैच में खेलना चाहेंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






