Monday, February 2

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स टीम के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। क्यूंकि इस बार उन्होंने आईपीएल 2025 सीजन के मैच में गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में 35 गेंदों पर शानदार शतक ठोक दिया। इसके चलते हुए उन्होंने इतिहास रच दिया। तभी तो उनकी इस पारी की अब कई दिग्गजों ने जमकर प्रशंसा की है।

14 साल के बच्चे ने जड़ा आईपीएल में शतक :-

बीते दिन 28 अप्रैल को आईपीएल के इस मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टिकटनस की टीम के बीच मैच खेला गया था। वहीं इस मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से उनके युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक अनोखे रिकॉर्ड को अपने नाम किया।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

इस युवा बल्लेबाज ने केवल 14 वर्ष की उम्र में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 35 बॉल पर शतक लगा दिया। इसके चलते हुए अब वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर भी बन गए हैं। उनके ऐसा करने के बाद अब महान सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह तक कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की है।

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास :-

आईपीएल 2025 के मैच में राजस्थान रॉयल्स टीम के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस कारनामे को केवल 14 साल की उम्र में ही कर दिया है। इसके चलते हुए अब बिहार का यह खिलाडी आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाला बल्लेबाज भी बन गया है। जबकि भारत की तरफ से यह कारनामा करने वाले वह पहले बल्लेबाज ही हैं।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

इस मैच में खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ केवल 17 गेंद पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले 50 रन बनाने में 18 गेंदों का समय लिया। इस मैच में आउट होने से पहले वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 101 रन बना दिए थे। उनकी इस पारी में हमें उनके बल्ले से 7 चौके व 11 छक्के भी देखने को मिले थे। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 265.78 की रही।

दिग्गजों ने की वैभव की जमकर तारीफ :-

इस समय सोशल मीडिया पर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जमकर छाए हुए हैं। तभी तो एक्स पर भारत के कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी जमकर सराहना भी की है। इसी बीच क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी लिखा है कि, “वैभव का निडर दृष्टिकोण, बल्ले की गति, शुरुआत में ही लेंथ को पहचानना और गेंद के पीछे पूरी ताकत झोंकना, एक शानदार पारी का मूलमंत्र था. बहुत बढ़िया।”

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

इसके अलावा पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी कहा है कि, “इस बच्चे ने आईपीएल को बच्चों का खेल बना दिया है. युवा वैभव सूर्यवंशी का अविश्वसनीय स्ट्रोक प्ले।”

Irfan Pathan
Irfan Pathan/Getty Images

वहीं भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि, “14 साल की उम्र में आप क्या कर रहे थे?!! यह बच्चा बिना पलक झपकाए दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों का सामना कर रहा है! वैभव सूर्यवंशी – नाम याद रखें! निडर रवैये के साथ खेला. अगली पीढ़ी को चमकते हुए देखकर गर्व होता है।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version