Friday, March 20

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 28 अप्रैल को शतक लगाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया, इसके साथ ही वह आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

उन्होंने इस मामले में युसूफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा। युसूफ ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 37 गेंदों में शतक पूरा किया था। इस पारी को देखने के बाद सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह तक, सभी क्रिकेटर्स उनके मुरीद हो गए हैं। मैच खत्म होने के बाद सभी दिग्गजों ने वैभव की तारीफ की है।

सचिन से लेकर युवराज तक हर किसी ने वैभव के लिए लिखी दिल की बात

Vaibhav Suryavanshi created history
Vaibhav Suryavanshi/Getty Images

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वैभव को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होंने युवा बल्लेबाज के निडर दृष्टिकोण की तारीफ की। सचिन ने अपने पोस्ट में लिखा कि, “वैभव का निडर दृष्टिकोण, बैट स्पीड, शुरुआत में ही लेंथ को पहचानना और गेंद के पीछे अपने एनर्जी को ट्रांसफर करना यही एक शानदार पारी का नुस्खा था।”

युवराज सिंह ने भी की वैभव की तारीफ

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी वैभव की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने लिखा कि, 14 साल की उम्र में आप क्या कर रहे थे? यह बच्चा बिना पलक झपकाए दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों का सामना कर रहा है। वैभव सूर्यवंशी, नाम याद रखें, निडर रवैये के साथ खेलना, अगली पीढ़ी को चमकते हुए देखकर गर्व होता है। 

युसूफ पठान ने किया ट्वीट

अपना 15 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने पर यूसुफ पठान ने भी रिएक्शन दिया। पूर्व खिलाड़ी ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “वैभव सूर्यवंशी को मेरा रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बधाई। वह अब आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ऐसा होते देखना और भी खास है। युवाओं के लिए इस फेंचाइजी में वाकई कुछ जादुई है।” अभी बहुत आगे जाना है, चैंपियन। इसके अलावा रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन उथप्पा, हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने भी वैभव की तारीफ की है।

RR vs GT:  एक नजर मैच पर

मुकाबले की बात करें तो गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने जीत के लिए 210 रनों का टारगेट रखा था। इस लक्ष्य को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 15.5 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वैभव सूर्यवंशी को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी नाबाद 70 रनों की पारी खेली।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version