Monday, February 2

IPL 2025: बिहार के समस्तीपुर से निकले 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने वो कर दिखाया है जो बड़े-बड़े खिलाड़ी सपने में सोचते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इस नन्हे टैलेंट को 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। सिर्फ 14 साल की उम्र में आईपीएल जैसे मंच पर कदम रखना किसी खिलाड़ी के लिए कोई आम बात नहीं है।

आईपीएल 2025 के 47वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) को 8 विकेट से मात दी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राजस्थान ने महज 15.5 ओवरों 210 रनों लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंदों में शतक जमाया और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। वैभव की इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने यह साबित कर दिया कि आने वाले समय में वह टीम के लिए एक अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। 

तीन पारियों में ही सबका ध्यान खींचा

Vaibhav Suryavanshi created history
Vaibhav Suryavanshi/Getty Images

वैभव ने अभी तक सिर्फ 3 पारियां खेली हैं और इस दौरान उन्होंने 50 की औसत और 215 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 151 रन ठोक दिए हैं। वैभव की इस शतकीय पारी ने उन्हें एक नई पहचान दी है और पूरी क्रिकेट जगत में सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है और वह है वैभव सूर्यवंशी। यही नहीं, हर मैच में करीब 15 लाख रुपये की कमाई कर रहे हैं, जो किसी भी युवा खिलाड़ी के लिए सपने जैसा है।

वैभव को बिहार सरकार से मिलेगा 10 लाख का पुरस्कार राशि

बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी के द्वारा गुजरात के खिलाफ खेली गई ताबड़तोड़ शतकीय पारी के लिए उन्हें बिहार के मुख्मंत्री नीतिश कुमार की तरफ से 10 लाख रुपए की ईनामी राशि देने की घोषणा की गई।

उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उन पर गर्व है। वैभव सूर्यवंशी एवं उनके पिता जी से वर्ष 2024 में 1 अणे मार्ग में मुलाकात हुई थी तथा उस समय मैंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी।” आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद नीतिश ने वैभव से फोन पर बातचीत कर उन्हें बधाई भी दी और उन्होंने कहा कि, मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नए कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।

ऋषभ पंत से भी निकले आगे

Rishabh Pant
Rishabh Pant/Getty Images

अब ज़रा सोचिए जहां ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा गया और उन्होंने 9 पारियों में सिर्फ 110 रन बनाए, वहीं वैभव ने उनसे काफी कम कीमत में आकर बहुत बेहतर प्रदर्शन कर दिया। पैसा भले ही बड़ा हो, लेकिन खेल में आंकड़े सब बता देते हैं। फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में भी वह ऐसे ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे।

ग्राउंड से पहले घर में की प्रैक्टिस

इस लड़के की कहानी घर से शुरू होती है। उसके पापा, संजीव सूर्यवंशी, ने घर में ही नेट लगवाया, खुद कोच बन गए और बेटे को तैयार किया। संघर्ष, मेहनत और विश्वास के साथ तीनों का कमाल आज सब क्रिकेट फैंस देख रहे हैं।

अब राहुल द्रविड़ की छत्रछाया में वैभव

Vaibhav Suryavanshi created history
Vaibhav Suryavanshi/Getty Images

वैभव अब राहुल द्रविड़ जैसे महान कोच के साथ आईपीएल का अनुभव ले रहे हैं। उनका कहना है कि “आईपीएल से ज़्यादा खुशी इस बात की है कि मैं द्रविड़ सर के अंडर खेल रहा हूं।” यह उनके सोच और समझ को भी दर्शाता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version