Monday, February 2

Taijul Islam New Record: इस समय जिम्बाब्वे और बांग्लादेश की टीम के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तभी तो अब जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन बांग्लादेश के गेंदबाज ताइजुल इस्लाम ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अभी तक इस टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में उनका यह 16वां पांच विकेट हॉल भी था।

ताइजुल इस्लाम ने लिए 6 विकेट :-

बांग्लादेश के गेंदबाज ताइजुल इस्लाम ने दूसरे मैच में काफी खतरनाक गेंदबाजी की। इसके चलते हुए उन्होंने जिम्बाब्वे के बेन कर्रन, निक वेल्च, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड न्गारावा और ब्लेसिंग मुजरवानी को अपना शिकार बनाया।

Taijul Islam
Taijul Islam

इस मैच में उन्होंने 27.1 ओवर में 60 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके चलते हुए उन्होंने जिम्बाब्वे की टीम को 250 रन के अंदर ही रोक दिया। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस बीच उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

Taijul Islam
Taijul Islam

इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि वसीम अकरम ने अपने शानदार क्रिकेट करियर के दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ 47 विकेट लिए थे। लेकिन अब उनसे आगे ताइजुल निकल गए हैं। क्यूंकि अब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 48 विकेट ले लिए हैं। इस बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ने जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ अभी तक केवल 8 ही मैच खेले हैं।

Taijul Islam
Taijul Islam

इसके अलावा उन्होंने इन 8 मैचों में ही जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच बार पांच विकेट हॉल लिए हैं। वहीं स्पिन गेंदबाजों में ताइजुल जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं। इसके अलावा श्रीलंका के स्टार स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले 14 टेस्ट मैचों में 87 विकेट चटकाए हैं। जबकि भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले और कीवी गेंदबाज डेनियल विटोरी इस मामले में क्रमशः 38 और 32 विकेट लेकर उनका नंबर आता है।

दूसरे टेस्ट मैच का हाल :-

अब इस दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90.1 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर कुल 227 रन बनाए। वहीं इस मैच में एक समय जिम्बाब्वे की टीम निक वेल्च और सीन विलियम्स के अर्धशतकों की मदद से 177/2 के स्कोर बनाकर जिम्बाब्वे की टीम पर हावी हो रही थी।

Taijul Islam
Taijul Islam

लेकिन इसके बाद मेहमान टीम ने अपने 8 विकेट जल्दी ही खो दिए। इस मैच में बांग्लादेश के लिए ताइजुल इस्लाम के अलावा नईम हसन ने भी अच्छी गेंदबाजी की और दो विकेट लिए। इसके अब बांग्लादेश की टीम ने 14 ओवर में बिना विकेट खोए 54 रन बना लिए हैं। इसके चलते हुए उन्होंने इस मैच पर अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version