रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत में बनाया शानदार रिकॉर्ड।
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखा। उन्होंने केकेआर के खिलाफ तूफानी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया। इस पारी में रोहित ने कुछ कीर्तिमान भी अपने नाम किए।
टी20 क्रिकेट में 550 छक्के लगाने वाले 9वें बल्लेबाज बने रोहित शर्मा
रोहित शर्मा अब टी20 क्रिकेट में 550 से ज्यादा छक्के लगाने वाले 9वे बल्लेबाज बन गए हैं। यहीं नहीं वो पहले भारतीय भी हैं जिन्होंने यह कारनामा किया है। वरुण के खिलाफ चौथे ओवर में उन्होंने ओवर कवर्स इनसाइड आउट शॉट खेलकर 6 लगाया जो कि उनका टी20 करियर में 550 छक्का था।
मुंबई इंडियंस ने दर्ज की जीत
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फिन एलन और अजिंक्या रहाणे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते पहले विकेट के लिए अच्छी शुरुआत की। रहाणे और रघुवंशी के अर्धशतक और रिंकू की छोटी लेकिन उपयोगी पारी की बदौलत 20 ओवरों में 220 रन बना दिए।
मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और रेयान रिकल्टन के अर्धशतकों की बदौलत पहले विकेट के लिए 148 रन जोड़े और वहीं पर मैच खत्म कर दिया। बाकी बल्लेबाजों ने अपना काम बखूभी निभाया और उन्होंने आसानी से 6 विकेट से मैच नाम कर लिया।
टॉप 4 में हैं वेस्टइंडीज खिलाड़ियों का कब्जा
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल टॉप पर आते हैं। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 463 मैचों में 1056 छक्के दर्ज हैं।
वहीं नंबर 2 पर उन्होंने के देश के ऑलराउंडर कायरान पोलार्ड शामिल हैं। विंडीज़ खिलाड़ी ने 735 मैचों में 982 छक्के लगाए हैं। जबकि नंबर 3 पर भी उन्हीं के हमवतन ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं। उनके नाम 590 मैचों में 784 छक्के दर्ज हैं।
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
क्रिस गेल – 463 मैच, 1056 छक्के
कायरन पोलार्ड – 735 मैच, 982 छक्के
आंद्रे रसेल – 590 मैच, 784 छक्के
निकोलस पूरन – 443 मैच, 712 छक्के
एलेक्स हेल्स – 528 मैच, 595 छक्के
जोस बटलर – 493 मैच, 593 छक्के
कॉलिन मुनरो – 463 मैच, 582 छक्के
ग्लेन मैक्सवेल – 503 मैच, 571 छक्के
रोहित शर्मा – 463 मैच, 552 छक्के
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

