मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा और रेयान रिकल्टन के अर्धशतकों की बदौलत 13 सालों के बाद अपना ओपनिंग मैच जीता हैं।
इस जीत के साथ ही वो पॉइंट्स टेबल में 2 पॉइंट भी प्राप्त कर लिए हैं और उन्होंने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से रिकॉर्ड इस मैच में बने हैं।
मुंबई इंडियंस 2012 के बाद पहली बार आईपीएल के पहले मैच में जीत दर्ज करने में सफल हुई हैं।
आईपीएल में 200 से अधिक रनों का सबसे सफल पीछा करने वाली टीमें
मुंबई इंडियंस आईपीएल में 200 से ज्यादा रनों का पीछा करने वाली दूसरी टीम बन गई हैं। उन्होंने 6 बार यह कारनामा दोहराया है।
8 – पंजाब किंग्स
6 – मुंबई इंडियंस
4 – राजस्थान रॉयल्स
4 – सनराइजर्स हैदराबाद
4 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
आईपीएल में किसी एक मैदान पर किसी टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत
आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में एमआई पहले नंबर आ गई हैं। उन्होंने वानखेड़े में केकेआर के खिलाफ 13 मैच में 11 जीते हैं।
11 – वानखेड़े में एमआई बनाम केकेआर (13 मैच)
9 – कोलकाता में केकेआर बनाम पंजाब किंग्स (14 मैच)
9 – हैदराबाद में एसआरएच बनाम पीबीकेएस (10 मैच)
आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत
आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में मुंबई इंडियंस पहले नंबर पर आ गई हैं। उन्होंने केकेआर को 36 में से 25 मैचों में शिकस्त दी है।
25 – एमआई बनाम केकेआर (36 मैच)
21 – सीएसके बनाम आरसीबी (35 मैच)
21 – केकेआर बनाम पंजाब किंग्स (35 मैच)
21 – एमआई बनाम सीएसके (39 मैच)
21 – एमआई बनाम डीसी (37 मैच)
आईपीएल में सबसे सफल रन चेज़
आईपीएल में सबसे सफल रन चेस के मामले में नंबर 6 पर आ गई है।
262 – पीबीकेएस बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
246 – एसआरएच बनाम पीबीकेएस, हैदराबाद, 2025
228 – आरसीबी बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2025
224 – आरआर बनाम पीबीकेएस, शारजाह, 2020
224 – आरआर बनाम केकेआर, कोलकाता, 2024
221 – एमआई बनाम केकेआर, वानखेड़े, 2026*
आईपीएल में MI के लिए हाईएस्ट पार्टनरशिप
रिकॉल्टन और रोहित ने पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की जो कि उनकी हिस्ट्री में थर्ड बेस्ट है
167* – रोहित और गिब्स बनाम केकेआर, कोलकाता, 2012 (सेकंड विकेट)
163* – ड्वेन स्मिथ और सचिन तेंदुलकर बनाम आरआर, जयपुर, 2012 (ओपनिंग)
148 – रोहित और रिकेटोन बनाम केकेआर, वानखेड़े, 2026 (ओपनिंग)
143* – सूर्यकुमार और तिलक वर्मा बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2024 (चौथा विकेट)
आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
रोहित शर्मा आईपीएल में केकेआर के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
1161 – रोहित शर्मा बनाम केकेआर*
1159 – विराट कोहली बनाम पंजाब किंग्स
1146 – विराट कोहली बनाम सीएसके
1134 – डेविड वार्नर बनाम पंजाब किंग्स
1130 – विराट कोहली बनाम डीसी
1093 – डेविड वार्नर बनाम केकेआर
आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 से अधिक रन बनाने वाले स्कोर
आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने के मामले में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर आ गए हैं।
72 – विराट कोहली
66 – डेविड वार्नर
53 – शिखर धवन
50 – रोहित शर्मा
45– केएल राहुल
टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम हुआ 550 छक्के लगाने का रिकॉर्ड। केकेआर के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा ने वरुण चक्रवर्ती के खिलाफ छका लगाया जो कि टी20 क्रिकेट में उनका 550 छक्का था।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर ने वानखेड़े में बनाया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर।
केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर। इससे पहले उन्होंने 2019 में 232 रन बनाए थे और इस मुकाबले में कोलकता ने 220 रन बनाए।
आईपीएल डेब्यू में बतौर स्पिनर सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज
अल्लाह गजानदार आईपीएल डेब्यू में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवरों में 51 रन दिए जो कि डेब्यू में सेकंड हाईएस्ट है। आईपीएल डेब्यू में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड आरसीबी के प्रयास रे बर्मन के नाम हैं जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 2019 में 56 रन दिए थे।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर के द्वारा पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन।
केकेआर ने पावरप्ले के मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना हाईएस्ट रन बनाया। उन्होंने 6 ओवरों में 78 रन बनाए।
आईपीएल डेब्यू से पहले सबसे ज्यादा टी20 रन।
फिन एलन ने आईपीएल में डेब्यू करने से पहले दुनियाभर की फ्रेंचाइजी क्रिकेट के धमाल मचाया हुआ था। वो डेब्यू करने से पहले टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने आईपीएल में खेलने से पहले टी20 क्रिकेट में 5259 रन बनाए। जबकि नंबर 1 पर डेविड मालान हैं। उनके नाम छोटे फॉर्मेट में 6258 रन थे।
आईपीएल में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक मैच
बतौर विदेशी खिलाफ सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अब सुनील नरेन के नाम पर दर्ज हो गया है।
190 – सुनील नरेन
189 – कीरोन पोलार्ड
184 – एबी डी विलियर्स
184 – डेविड वार्नर
161 – ड्वेन ब्रावो

