Thursday, June 18

IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दमदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो ने मोर्चा संभालते हुए सिर्फ 44 गेंदों में 84 रनों की शानदार साझेदारी की। इस तेज़-तर्रार साझेदारी ने ना सिर्फ टीम के स्कोर को रफ्तार दी, बल्कि मैच की दिशा भी बदल दी।

रोहित शर्मा ने अपने अनुभव का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए जिम्मेदारी से बल्लेबाज़ी की, जबकि बेयरस्टो ने अपने अंदाज़ में आक्रामक शॉट्स लगाए। दोनों ने मिलकर पावरप्ले का खूब फायदा उठाया और 79 रन बटोरे। अंततः इस साझेदारी की वजह से मुंबई इंडियंस ने 228 रनों एक मजबूत स्कोर खड़ा किया और मुकाबले में बढ़त हासिल की।

मुंबई इंडियंस का ट्वीट बना फैंस के लिए यादगार पल

मैच के बाद मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक मज़ाकिया ट्वीट किया गया, जिसमें लिखा गया:

“Rohit Sharma 🤝 Jitendra Bhatawadekar – a superb 84 (44) runs partnership 🔥”
और अंत में लिखा – “IYKYK… 👀😉”

यह ट्वीट पढ़कर बहुत से फैंस एक पल के लिए चौंक गए। रोहित शर्मा का नाम तो समझ में आ रहा था, लेकिन ‘जितेंद्र भटवाडेकर’ कौन है? IPL जैसे बड़े मंच पर रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाज़ी कर रहा यह खिलाड़ी कौन है जिसे फैंस ने पहले कभी नहीं सुना?

यहां से शुरू होती है एक बेहद रोचक और मजेदार कहानी, जो क्रिकेट नहीं बल्कि ड्रीम 11 के एक मशहूर ऐड से जुड़ी है।

कौन है ‘जितेंद्र भटवाडेकर’? ड्रीम 11 ऐड से आया ये काल्पनिक नाम

यह नाम दरअसल एक काल्पनिक पात्र है, जो Dream11 के विज्ञापन में सुनाई देता है। उस ऐड में आमिर खान, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव साथ नजर आते हैं। ऐड की कहानी में रोहित शर्मा आमिर खान को कंफ्यूज करने के लिए एक ऐसे खिलाड़ी का नाम लेते हैं, जिसे कोई नहीं जानत, वह नाम है – जितेंद्र भटवाडेकर।

सूर्यकुमार भी यह नाम सुनकर चौंक जाते हैं और कहते हैं – “शायद कोई रणजी प्लेयर होगा?” लेकिन सच्चाई यह है कि ऐसा कोई खिलाड़ी वास्तव में ही नहीं है। इस काल्पनिक नाम का इस्तेमाल सिर्फ ऐड में ह्यूमर पैदा करने के लिए किया गया था।

मुंबई इंडियंस ने इसी ऐड को आधार बनाते हुए रोहित शर्मा और जॉनी बेयरस्टो की साझेदारी को ‘रोहित शर्मा और जितेंद्र भटवाडेकर की जोड़ी’ बता दिया। यानी यहां ‘जॉनी बेयरस्टो’ को मजाकिया अंदाज में ‘जितेंद्र भटवाडेकर’ कहकर संबोधित किया गया।

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया

मुंबई इंडियंस के इस ट्वीट को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। कुछ लोगों ने ऐड का स्क्रीनशॉट शेयर किया, तो कुछ ने लिखा – “बेयरस्टो नहीं भटवाडेकर!”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version