Tuesday, March 10

इस वक्त आईपीएल की सभी टीमें 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन के लिए तैयारियां कर रही हैं। सभी टीम्स इस वक्त शानदार खिलाड़ियों को अपने पाले में लाने की कोशिश करेंगी। माना जा रहा है कि ऑक्शन वाले दिन टीमों के बीच खिलाड़ियों को अपने पाले में रखने के लिए काफी जंग देखने को मिल सकती है। इन सब से पहले आईपीएल की एक टीम ने अपने कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है।

नए कप्तान का ऐलान करने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स है। जी, हां दरअसल हम कोलकाता नाइट राइडर्स के नए कप्तान श्रेयस अय्यर की बात कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12.5 की मोटी रकम देकर अय्यर को अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद टीम ने उनको कप्तानी जिम्मेदारी दे दी और उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। लेकिन इसके बाद 2023 में कप्तानी नहीं कर पाए, क्योंकि वो चोटिल हो गए थे। अब इसके बाद एक बार फिर से अगले साल वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी करेंगे।

फिलहाल अब साफ हो गया है कि साल 2024 में अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कप्तानी करेंगे। पिछले साल कप्तानी करने वाले खिलाड़ी नितीश राणा इस साल उपकप्तानी करेंगे। इसके बारे में केकेआर के सीईओ मैसूर ने गुरुवार को बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि अय्यर चोट के कारण साल 2023 का आईपीएल नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब हम खुश हैं कि उन्होंने वापसी कर ली।

ये भी पढ़ें: डेविड वार्नर ने तोड़ा इस भारतीय का रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा शतक

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version