शुभमन गिल दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से हैं। उन्होंने अपने दम पर गुजरात टाइटंस और टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं। आईपीएल में भी वो लगभग पिछले कई सालों से अपनी टीम की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम एक बार फिर से प्लेऑफ में पहुंच चुकी है।

उनकी टीम ने पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में जगह बनाई है और इस बार उनका सामना डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होना है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि प्लेऑफ में शुभमन गिल का रिकॉर्ड कैसा है?

शानदार है गिल का प्लेऑफ में प्रदर्शन

शुभमन गिल धीरे धीरे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आगे बढ़ते जा रहे हैं। यहीं नहीं इस सीजन भी उन्होंने न सिर्फ अपनी कप्तानी से बल्कि बल्लेबाजी से भी सभी को प्रभावित किया है।

वो लगातार दूसरे सीजन 600 से अधिक रन बना चुके है और अभी भी उनके पास मौका है कि वो अपने रनों को और बढ़ा सकते है।

धमाकेदार रहा हैं गिल का प्लेऑफ में प्रदर्शन

शुभमन गिल के आईपीएल प्लेऑफ में आंकड़े बहुत अच्छे हैं। उन्होंने 2018 से लेकर अब तक 10 मैच खेले हैं। उन्होंने 10 पारियों में 52.66 की औसत और 145.67 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 474 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 अर्धशतक और 1 शतक निकला है।

यहीं नहीं गुजरात टाइटंस के पहले फाइनल में भी उन्होंने 45 रनों की नाबाद पारी खेली थी और टीम को टाइटल जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

मैच: 10

पारियां: 10

एवरेज: 52.66

स्ट्राइक रेट: 145.67

रन: 474

अर्धशतक: 1

शतक: 1

यह भी पढ़ें: RCB vs GT Qualifier 1: लीग स्टेज में शेर, प्लेऑफ में ढेर; जानिए विराट कोहली का IPL प्लेऑफ में रिकॉर्ड कैसा है

शुभमन के ऊपर होगी अतिरिक्त जिम्मेदारी

शुभमन के आंकड़े आईपीएल प्लेऑफ में बहुत अच्छे रहे हैं। इस मुकाबले में भी उनके ऊपर सबसे ज्यादा नजरें टिकी हुई रहेंगी। क्योंकि अब तक वो हो गुजरात के सबसे सफल बल्लेबाजों में से हैं। गिल जिस भी मैच में चले हैं टीम के जीतने के चांस बढ़ जाते हैं जबकि उनके जल्दी आउट होते ही हार का खतरा मंडराने लगता है।

बेंगलुरु के पास काफी अच्छे गेंदबाज है जो कि धर्मशाला में अपनी लाइन और लेंथ से गुजरात के खिलाड़ियों को परेशान कर सकते हैं। इसलिए गिल का आखिरी तक खेलकर अपनी टीम को बड़े टोटल तक ले जाना या चेस में आखिरी तक बने रहना बहुत अहम हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version