Saturday, February 14

SRH vs MI, IPL 2025: मुंबई के वानखेड़े में IPL 2025 का 33वां मुकाबला खेला गया, जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। सामने थी सनराइजर्स हैदराबाद, जिनके बल्लेबाज़ों ने शुरुआत में रफ्तार पकड़ी लेकिन आख़िर में थोड़ी सुस्ती के चलते टीम 20 ओवर में 162/5 रन ही बना पाई।

अभिषेक और हेड ने दी तेज़ शुरुआत, लेकिन मिडल ऑर्डर नहीं निभा पाया बड़ी पारी

SRH vs MI, IPL 2025: Sunrisers Hyderabad set a target of 163 runs for Mumbai Indians
Travis Head & Abhishek Sharma (SRH)/Getty Images

SRH के लिए अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 40 रनों की तेज़तर्रार पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे। वहीं ट्रैविस हेड ने धीमी पर संयमित 28 रन बनाए। पर उसके बाद इशान किशन फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ 2 रन बनाकर चलते बने।

क्लासेन ने 37 रनों की जिम्मेदारी भरी पारी जरूर खेली और अनिकेत वर्मा ने आख़िरी ओवरों में 8 गेंदों पर 18 रन ठोककर स्कोर को 160 पार पहुंचाया, लेकिन SRH मिडल ऑर्डर से जिस विस्फोट की उम्मीद थी, वो देखने को नहीं मिला।

बुमराह और जैक्स ने की किफायती गेंदबाजी

MI की ओर से सबसे असरदार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर एक अहम विकेट निकाला। वहीं विल जैक्स ने 3 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर दो विकेट चटकाए, जिसमें हेड और किशन की विकेट शामिल थीं और ये गेम का टर्निंग पॉइंट बन गया।

हार्दिक पंड्या को एक विकेट मिला लेकिन 4 ओवर में 42 रन लुटाए, वहीं दीपक चाहर भी बुरी तरह महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने 4 ओवर में 47 रन दिए।

क्या फतह कर पाएगी हार्दिक पंड्या की टीम

MI के पास मजबूत बैटिंग लाइनअप है, सूर्यकुमार, तिलक वर्मा, जैक्स और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी हैं जो इस टारगेट को हल्का बना सकते हैं। लेकिन वानखेड़े की रात में SRH की गेंदबाजी मैच का रुख बदल सकती है, इसमें खासकर शमी और कमिंस किसी को भी सरप्राइज़ दे सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version