Saturday, June 20

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 21 वां मैच आज सोमवार, 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7: 30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन में एसआरएच की टीम अपने मजबूत बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन के साथ उतरी है।

इस समय उनके कप्तान ईशान किशन भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जबकि अन्य बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ एआरआर की टीम को अपने पिछले मैच में आरसीबी टीम के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत मिली थी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

RR टीम के खिलाफ खेलते हुए SRH का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 21 मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से एसआरएच की टीम ने कुल 12 मैचों में जीत दर्ज की है।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

जबकि दूसरी तरह इस दौरान केवल 9 ही मैचों को आरआर की टीम जीत पाई है। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन 2025 में इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 एक ही मैच मैच खेला गया था। तब हैदराबाद की टीम ने उस मैच को 44 रनों से जीत लिया था।

आज इस तरह की हो सकती है आरआर की टीम :-

आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरआर की टीम ने आरसीबी की टीम को 6 विकेट से हराया था। इस सीजन में आरआर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इसके चलते हुए ये दोनों अपनी टीम को काफी शानदार शुरुआत दिला रहे हैं। तभी तो आज के इस मैच में भी इन दोनों पर एक बार फिर से अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी रहेगी। वहीं इस समय यह टीम अंक तालिका में 8 अंक के साथ शीर्ष पर चल रही है।

Rajasthan Royals
Rajasthan Royals

आरआर की संभावित एकादश :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।

आरआर के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और युधवीर सिंह चरक।

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है एसआरएच की टीम :-

आईपीएल 2026 के सीजन में अभी तक इस टीम का काफी मिला जुला प्रदर्शन रहा है। वहीं इस सीजन में भी इस टीम का बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन बाकि टीमों से अच्छा है। लेकिन इसके बल्लेबाज अपने प्रदर्शन को दोहरा नहीं पा रहे हैं। इस टीम के कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन से एक बार फिर से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। जबकि आज मार्करम से भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Sunrisers Hyderabad
Sunrisers Hyderabad

SRH टीम की संभावित 11 :-एसआरएच की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल और जीशान अंसारी।

SRH के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : कामिन्दु मेंडिस,शिवम मावी, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा।

आज ऐसा रहने वाला है हैदराबाद की पिच का मिजाज :-

हैदराबाद के राजीव गांधी स्‍टेडियम की पिच काफी सपाट रहती है। जिसके चलते हुए यहां पर गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिलती है। फिर भी यहां पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिन गेंदबाज ज्यादा असरदार साबित होते हैं।

Rajiv Gandhi International Cricket Stadium Pitch Report
Rajiv Gandhi International Cricket Stadium Pitch Report

तभी तो आज यहां पर सभी तेज गेंदबजों को विकेट लेने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा अगर एक बार यहां पर बल्लेबाज की नजर जम गई तो वह बड़े-बड़े शॉट्स खेलने लगता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन का रहा है।

कैसा रहने वाला है आज हैदराबाद का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज सोमवार, 13 अप्रैल को हैदराबाद में मौसम काफी गर्म रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। जिसके चलते हुए दर्शक बिना किसी बाधा के पूरा मैच देख पाएंगे।

आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें :-

आईपीएल 2026 के सीजन में आरआर के युवा विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अभी तक 4 पारियों में 50.00 की बल्लेबाजी औसत और 266.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 200 रन बना चुके हैं। इस बीच उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।

Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

जबकि दूसरी तरफ हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 4 पारियों में 46.00 की बल्लेबाजी औसत और 140.45 की स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में आरआर के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने 12.66 की शानदार गेंदबाजी औसत और 8.76 की इकॉनमी रेट के साथ 9 विकेट लिए हैं।

कब और कहां देखें आज यह मैच :-

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच आज यह मैच शाम 7 : 30 बजे से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version