Saturday, June 20
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 21वां मुकाबला मुल्तान सुल्तांस और पेशावर ज़ाल्मी के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं। क्योंकि पॉइंट्स टेबल में ठीक ठाक ही है।
तो चलिए जानते हैं कि पेशावर ज़ाल्मी और मुल्तान सुल्तांस मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।

पेशावर ज़ाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तांस में कौन सी टीम हैं आगे?

पेशावर ज़ाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच अब तक 18 मैच खेले गए हैं। इसमें पेशावर ने 7 तो मुल्तान की टीम ने 9 मुकाबलों में बाजी मारी हैं। इस राइवलरी में मुल्तान सुल्तांस की टीम को बढ़त प्राप्त हैं।
कुल मैच: 18
पेशावर ज़ाल्मी जीता: 7
मुल्तान सुल्तांस जीता: 11
नो रिजल्ट: 0

नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट

कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी होती है। यहां पर गेंदबाजों के लिए बिलकुल भी मदद नहीं होती हैं। यह दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में हैं। लेकिन इसी स्टेडियम में बाकी के मैच खेले जाने हैं इसलिए शुरुआती कुछ मैचों में घास दी जा रही ताकि पिच न टूटे और उसमें रन बनाना मुश्किल न हो। इसलिए नयी गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं।
नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 38% यानी 46 विकेट और स्पिनर्स ने 62% मतलब 74 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 162 रन
पेसर्स के विकेट: 38% (46 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 62% (74 विकेट)

कैसा रहेगा आज कराची का मौसम?

मौसम विज्ञान के अनुसार 13 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें पेशावर ज़ाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तांस मैच?

पेशावर ज़ाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।

पेशावर ज़ाल्मी बनाम मुल्तान सुल्तांस संभावित प्लेइंग 11

पेशावर जाल्मी प्लेइंग इलेवन
तंजीद हसन, बाबर आजम (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, अब्दुल समद, ब्रायन बेनेट, आरोन हार्डी, माइकल ब्रेसवेल, खुर्रम शहजाद, शाहनवाज दहानी, सुफियान मुकीम।
मुल्तान सुल्तांस संभावित प्लेइंग 11 
जोश फिलिप, शान मसूद, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), साहिबजादा फरहान, मोहम्मद नवाज, डेलानो पोटगीटर, मोहम्मद वसीम जूनियर, पीटर सिडल, तबरेज शम्सी, अरशद इकबाल।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version