Thursday, June 18

सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आख़िरी मुकाबले में रन से हरा दिया है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने काफी शानदार शुरुआत की थी। हेड के आउट होने के बाद अभिषेक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। ईशान ने भी धारदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी पूरी की और क्लासेन ने भी उनका बखूभी साथ निभाते हुए 51 रन बनाए। हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 255 रन बनाए।

वेंकटेश अय्यर ने दी ताबड़तोड़ शुरुआत

रॉयल चैलेंजर्स के लिए इस मैच में हार बहुत मायने नहीं रखती है। उनके लिए 90 रनों की हार को टालना था। जैकब बेथेल के चोटिल होने की वजह से वेंकटेश अय्यर बल्लेबाजी करने आए और 19 गेंदों में 44 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल दी। लेकिन विराट कोहली इस पिच पर सही से शॉट नहीं लगा पा रहे थे और तेज गेंदबाज शाकिब हुसैन का शिकार बने।

रजत पाटीदार ने लगाया अर्धशतक, कुणाल ने भी खेली अच्छी पारी

इस पिच पर नए बल्लेबाजों के लिए शॉट लगाना बहुत मुश्किल था। देवदत्त पड़िकल जो काफी अच्छी फॉर्म में थे इस मैच में वो भी शॉट सही से टाइम नहीं कर पा रहे थे और सिर्फ 31 रन ही बना पाए। आरसीबी ने टिम डेविड की जगह कृणाल पांड्या को भेजा।

कृणाल और रजत ने शुरुआत में सेट होने में टाइम लिया और उसके बाद बड़े शॉट्स लगाए। हालांकि वो इतनी आसानी से बड़ी हिट नहीं लगा पा रहे थे। उन्होंने 90 रनों की हार को टालने के बाद बड़े शॉट लगाए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

हैदराबाद ने दर्ज की आसान जीत

रजत ने क्वालीफायर 1 के पहले क्रीज़ पर काफी समय बिता लिया और अर्धशतक भी पूरा कर लिया। टिम डेविड ने आते ही कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम की हार के अंतर को कम किया। हैदराबाद ने यह मैच 55 रनों से अपने नाम कर लिया। हालांकि वो नंबर 3 पर ही बनी रहेगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version