सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 255 रन बना दिए।

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हैदराबाद को टॉप 2 में क्वालीफाई करने के लिए आरसीबी को कम से कम 90 रनों के मार्जिन से हराना था। इसलिए, उन्होंने यह फैसला लिया था।

अभिषेक और हेड ने दी धमाकेदार शुरुआत

सनराइजर्स के ओपनर्स ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का गेम प्लान बिल्कुल क्लियर था कि वो हर गेंदबाजों के खिलाफ अटैक करेंगे। दोनों ने पहले ही ओवर से अपने रंग दिखाने शुरू किए।

अभिषेक और हेड ने आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनाए और पहले विकेट के लिए 4 ओवर में 45 रन जोड़ दिए। हेड के आउट होने के बाद भी अभिषेक ने ईशान के साथ भी ताबड़तोड़ साझेदारी की।

अभिषेक ने जड़ा अर्धशतक, क्लासेन ने भी खेली ताबड़तोड़ पारी

अभिषेक ने अपनी शानदार पारी जारी रखते हुए एक और अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने मात्र 20 गेंदों में ही पचासा पूरा किया। लेकिन वो इसको बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सकें और 56 रन बनकर सुयश की गेंद पर आउट हो गए। दो विकेट गिरने के बाद भी हैदराबाद को टीम ने एक्सीलेटर से पैर नहीं उतारे और लगातार वैसी ही अटैकिंग बैटिंग जारी रखी।

ईशान ने शुरुआत में थोड़ा समय लिया लेकिन हेनरिक क्लासेन ने आते ही आरसीबी के गेंदबाजों पर अटैक शुरू कर दिया। उन्होंने पहले तो जोश हेजलवुड के ओवर में 3 छक्के लगाए और उसके बाद रसिक सलाम के ओवर में 15 रन ठोक दिए। वहीं दूसरी तरफ ईशान ने भी अपने गियर चेंज किए और सुयश के खिलाफ बड़े शॉट्स लगाए।

सनराइजर्स ने बनाया बड़ा स्कोर

हेनरिक ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। लेकिन वो भी कृणाल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। नीतीश ने आते ही कृणाल को लगातार दो छक्के जड़कर मोमेंटम बनाए रखा।

ईशान ने उसके बाद तेजी से रन बनाना शुरू किया और लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया। हालांकि आखिरी में आरसीबी गेंदबाजों ने कमबैक जरूरी किया। उन्होंने स्लोअर गेंदों का अच्छा उपयोग किया और इस पिच पर धीमी गेंदों के खिलाफ बड़े शॉट लगाना मुश्किल था।

ईशान पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 46 गेंदों में 79 रन बनाए और नीतीश 12 में 29 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 255 रन बनाए।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version