LSG vs PBKS: आज आईपीएल 2025 का 13 वां मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों के बीच यह मैच आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाने वाला है। तभी तो आज के इस मैच में PBKS की टीम के ये 3 खिलाड़ी LSG के सभी गेंदबाजों की जमकर खबर ले सकते हैं।
इसके अलावा आईपीएल 2025 की प्वाइंट्स टेबल में इस समय लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम 2 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। लेकिन अभी तक पंजाब की टीम ने एक मैच ही खेला है। उसमें उनको जीत मिली है। वहीं आज के मैच में ये दोनों टीमें अपनी दूसरी जीत की तलाश में रहेंगी। लेकिन आज के इस मैच में पंजाब किंग्स के ये 3 बल्लेबाज LSG के गेंदबाजों की परेशानी बढ़ा सकते हैं।
श्रेयस अय्यर :-
पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2025 में अभी तक केवल एक ही मैच खेला है। उन्होंने यह मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ था। तब इस मैच में पंजाब की टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने काफी शानदार बल्लेबाजी की थी।

इस मैच में उन्होंने 42 गेंदों पर 97 रनों की नाबाद पारी खेली थी। उनकी इस पारी में हमें 5 चौके और 9 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं यह बल्लेबाज पिछले कुछ महीनों से काफी शानदार फॉर्म में चल रहा है। तभी तो आज वह LSG के खिलाफ मैच में भी कमाल कर सकते हैं।
शशांक सिंह :-
पंजाब की टीम के एक और बल्लेबाज शशांक सिंह ने भी आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में गुजरात टाइंटस के खिलाफ खेलते हुए काफी विस्फोटक पारी खेली थी। तब उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों पर ही 44 रनों की नाबाद पारी खेल डाली थी।

उनकी इस पारी में हमें 6 चौके और दो छक्के भी देखने को मिले थे। इससे पहले आईपीएल 2024 के सीजन में भी शशांक सिंह ने पंजाब की टीम के लिए काफी शानदार बल्लेबाजी की थी। तभी तो इस आईपीएल सीजन में भी वह अपनी टीम के लिए काफी अहम खिलाड़ी साबित होने वाले हैं।
प्रियांश आर्य :-
आईपीएल 2025 के इस सीजन में पंजाब किंग्स की टीम ने युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य को डेब्यू करने का मौका दिया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही सभी को खासा प्रभावित किया। उन्होंने अपने पहले मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए ओपनिंग करते हुए 23 गेंद पर 47 रन बनाए थे।

उनकी इस पारी में हमें 7 चौके और 2 छक्के देखने को मिले थे। तभी तो आज एक बार फिर से वह लखनऊ सुपर जाइट्ंस के खिलाफ काफी धमाल कर सकते हैं। वहीं आईपीएल 2025 के सीजन में यह युवा बल्लेबाज पंजाब की टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







