IPL 2025:- आज 3 अप्रैल को आईपीएल 2025 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है। अभी तक अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम ने 3 मैच खेले हैं। उनमें से 1 में जीत और 2 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। जबकि पैट कमिंस की अगुआई वाली SRH को भी 1 मैच में जीत और 2 ही हार मिली है। इन दोनों के बीच यह मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले इन दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।

KKR का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल में अभी तक इन दोनों टीमों की भिड़ंत में केकेआर का पलड़ा ही भारी रहा है। आईपीएल में अभी तक ये दोनों टीमें 28 मैचों में आमने-सामने हुई है। इनमें से केकेआर की टीम ने 19 मैचों में जीत हासिल की है।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

जबकि कुल 9 मैचों में SRH की टीम को जीत मिली है। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन 2024 में इन दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 3 मैच खेले थे। तब इन तीनों ही मैचों में केकेआर की टीम को जीत मिली थी। वहीं SRH की टीम ने केकेआर के खिलाफ साल 2023 में अपनी आखिरी जीत दर्ज की थी।

आज KKR के इन खिलाड़ियों पर भी रहेगी सभी की नजर :-

केकेआर टीम के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे ने SRH की टीम के खिलाफ खेली अपनी 20 पारियों में 25.16 की बल्लेबाजी औसत के साथ 478 रन बनाए हैं। इस बीच हमें उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं।

KKR vs RCB, IPL 2025
KKR vs RCB, Ajinkya Rahane/Getty Images

इसके अलावा उनके अन्य बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने इस टीम के खिलाफ खेलते हुए 33.58 की बल्लेबाजी औसत और 130.84 की स्ट्राइक रेट से 403 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं इस टीम की गेंदबाजी की बात करें तो उनके तेज गेंदबाज आंद्रे रसेल ने SRH के खिलाफ खेलते हुए 16.04 की गेंदबाजी औसत से 23 विकेट लिए हैं।

आज SRH के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर :-

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की तरफ से उनके विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने केकेआर की टीम के खिलाफ खेली अपनी 3 पारियों में 150 की स्ट्राइक रेट से 75 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी आया है।

Travis Head
Travis Head

जबकि अन्य बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का इस टीम के खिलाफ बल्ला नहीं चलता है। उन्होंने केकेआर के खिलाफ 124.53 की स्ट्राइक रेट के साथ 9 पारियों में 132 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में उनके स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने KKR के खिलाफ खेली 14 पारियों में 26.44 की गेंदबाजी औसत और 7.83 की इकॉनमी रेट के साथ 16 विकेट लिए हैं।

ईडन गार्डन में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडिमय में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में से केकेआर की टीम ने 7 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders

इसके अलावा अभी तक आईपीएल में केकेआर की टीम ने इस मैदान पर कुल 89 मुकाबले खेले हैं। इनमें से उनको 52 मैचों में जीत मिली है, जबकि 37 मुकाबलों में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं SRH ने अभी तक इस मैदान पर कुल 10 मैच खेले हैं। इनमें से उनको 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि 7 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version