Wednesday, March 4

IPL 2025, KKR vs SRH: आज 3 अप्रैल को आईपीएल 2025 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है। अभी तक अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में केकेआर की टीम ने 3 मैच खेले हैं। उनमें से 1 में जीत और 2 में उनको हार का सामना करना पड़ा है। जबकि पैट कमिंस की अगुआई वाली SRH को भी 1 मैच में जीत और 2 ही हार मिली है। इन दोनों के बीच यह मैच आज कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पहले आइए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और अन्य आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज पिच :-

कोलकाता के इस मैदान की पिच काली मिट्‌टी से बनाई गई है। इसके चलते हुए यह बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। लेकिन मैच के शुरुआत में यहां पर सभी तेज गेंदबाजों को भी तोड़ी बहुत मदद मिलती है। उसके बाद यहां पर स्पिनर्स हावी होने लगते हैं।

Eden Gardens Stadium
Eden Gardens Stadium

आईपीएल 2025 के इस संस्करण में यहां पर अभी तक एक ही मैच खेला गया है। इस मैच में खेलते हुए पहली पारी में 174 रन बने थे। लेकिन तब रनों को चेज करने वाली टीम ने इस लक्ष्य को केवल 16.2 ओवर में ही हासिल कर लिया था। अब ऐसे में यहां पर सभी कप्तान टॉस को जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लेना चाहेंगे।

ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 3 अप्रैल को कोलकाता में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के रहने की उम्मीद है। यह मैच आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इसके चलते हुए यहां पर सभी खिलाड़ियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल जाएगी। आज मैच में बारिश आने की कोई भी संभावना नहीं है।

ईडन गार्डन में IPL से जुड़े खास आंकड़े :-

कोलकाता के इस मैदान पर अभी तक आईपीएल के 94 मैच खेले जा चुके हैं। तभी तो इन मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 38 मैच जीते हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 56 मैच जीते हैं।

Varun Chakravarthy, Moeen Ali and Sunil Narine of Kolkata Knight Riders (KKR)
Varun Chakravarthy, Moeen Ali and Sunil Narine of Kolkata Knight Riders (KKR)

इस मैदान पर उच्चतम स्कोर (262/2, PBKS 2024) और न्यूनतम स्कोर (49, RCB 2017) के नाम दर्ज है। जबकि यहां पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रजत पाटीदार (112* बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2022) ने खेली थी। वहीं यहां पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी सुनील नरेन (5/19, बनाम पंजाब किंग्स, 2012) ने की थी।

ईडन गार्डन में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडिमय में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इन मैचों में से केकेआर की टीम ने 7 में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मुकाबलों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

Kolkata Knight Riders team
Kolkata Knight Riders team

इसके अलावा अभी तक आईपीएल में केकेआर की टीम ने इस मैदान पर कुल 89 मुकाबले खेले हैं। इनमें से उनको 52 मैचों में जीत मिली है, जबकि 37 मुकाबलों में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं SRH ने अभी तक इस मैदान पर कुल 10 मैच खेले हैं। इनमें से उनको 3 मैचों में जीत मिली है, जबकि 7 मैचों में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

KKR का पलड़ा रहा है भारी :-

आईपीएल में अभी तक इन दोनों टीमों की भिड़ंत में केकेआर का पलड़ा ही भारी रहा है। आईपीएल में अभी तक ये दोनों टीमें 28 मैचों में आमने-सामने हुई है। इनमें से केकेआर की टीम ने 19 मैचों में जीत हासिल की है।

Kolkata Knight Riders
Kolkata Knight Riders (IPL 2025)

जबकि कुल 9 मैचों में SRH की टीम को जीत मिली है। इसके अलावा पिछले आईपीएल सीजन 2024 में इन दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 3 मैच खेले थे। तब इन तीनों ही मैचों में केकेआर की टीम को जीत मिली थी। वहीं SRH की टीम ने केकेआर के खिलाफ साल 2023 में अपनी आखिरी जीत दर्ज की थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version