Sunday, March 22

IPL 2025, KKR vs GT: आईपीएल 2025 में आज 39वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक स्टेडियम ईडन गार्डन्स में खेला जाने वाला है। इस समय गुजरात की टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर मौजूद है। जबकि KKR की टीम 7 मैचों में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर मौजूद है। तभी तो अब प्लेऑफ के लिहाज से कोलकाता की टीम को यह मैच जीतना काफी जरुरी है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड :-

अभी तक इन दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात टाइटंस टीम का पलड़ा भारी रहा है। क्यूंकि इन दोनों टीमों के बीच अभी एक आईपीएल में कुल 4 मैच खेले गए हैं। इनमें से 2 मैचों में गुजरात की टीम को जीत मिली है, जबकि एक मैच में केकेआर की टीम को जीत मिली है।

Shubman Gill, Gujarat Titans, IPL 2025
Shubman Gill, Gujarat Titans, IPL 2025

वहीं इस दौरान एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस मैदान पर इन दोनों के बीच अभी तक एक मैच खेला गया है। जिसको शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने 7 विकेट से जीता था।

KKR vs GT के बीच पिछले 4 मैचों का रिजल्ट :-

RCB vs GT, IPL 2025
RCB vs GT, IPL 2025/Getty Images

केकेआर और गुजरात की टीम के बीच अभी तक 4 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनके बीच पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। जबकि दूसरे मैच को गुजरात टाइटंस की टीम ने 7 विकेट से जीत लिया था। इसके अलावा तीसरे मैच को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 3 विकेट से जीता था। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम ने चौथे मैच को 8 रन से जीत लिया था।

KKR vs GT: मैच डिटेल्स :-

मैच: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस

दिन: 21 अप्रैल, 2025

समय: शाम 7:30 बजे भारतीय समयनुसार

वेन्यू: ईडन गार्डन्स, कोलकाता

लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार

लाइव प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स

कोलकाता के लिए यह मैच जीतना काफी जरूरी :-

इस समय गुजरात टाइटंस की टीम पहले ही 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर चुकी है। इसके अलावा उनके साथ कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो गिल की अगुवाई वाली यह टीम आसानी से प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी।

Kolkata Knight Riders team
Kolkata Knight Riders team

जबकि दूसरी तरफ कोलकाता के लिए प्लेऑफ का रास्ता काफी कठिन लग रहा है। अभी तक उन्होंने 7 मैचों में से केवल 3 में जीत दर्ज की है। इस समय उनके केवल 6 अंक हैं। तभी तो अब यदि केकेआर को यहां से प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें हर हाल में इस मैच को जीतना होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version