Sunday, March 22

IPL 2025, KKR vs GT: आईपीएल 2025 में आज 39वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है। गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल की कप्तानी में अभी तक 5 मैचों में जीत हासिल की है। जबकि केकेआर की टीम ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में केवल 3 ही मैच जीते हुए हैं। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और जरुरी आंकड़ों को भी जान लेते हैं।

कैसी रहने वाली है आज यहां की पिच :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। जिसके चलते हुए यह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। वहीं खेल के शुरुआत में यहां पर सभी तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिलती है। लेकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है तो यहां पर स्पिनर्स हावी होने लगते हैं।

eden gardens stadium
image source via getty images

इसके अलावा इस पिच पर अगर एक बार बल्लेबाज की नजर जम गई तो वह आसानी के साथ बड़े-बड़े शॉट्स लगाने लगता है। इसके अलावा इस मैदान की आउटफील्ड भी काफी तेज है जो बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन का रहा है।

कैसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 21 अप्रैल को कोलकाता में अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज यहां पर मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जिससे मैच में सभी खिलाड़ियों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है।

ईडन गार्डन में IPL से जुड़े खास आंकड़ें :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में आईपीएल के अभी तक 96 मैच खेले जा चुके हैं। इन मैचों में खेलते हुए यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 40 में जीत मिली हैं, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को इनमें से 56 मैचों में जीत मिली है।

Kolkata Knight Riders team
Kolkata Knight Riders team

वहीं ईडन गार्डन में टीम का उच्चतम स्कोर (262/2, PBKS 2024) और न्यूनतम स्कोर (49, RCB 2017) के नाम दर्ज है। जबकि यहां पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रजत पाटीदार (112* बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2022) ने खेली थी। वहीं यहां पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी सुनील नरेन (5/19, बनाम पंजाब किंग्स, 2012) ने की थी।

ईडन गार्डन में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में केकेआर की टीम ने अभी तक कुल 91 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनको 53 मैचों में जीत मिली है, जबकि इस दौरान उनको 38 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

इसके अलावा यहां पर केकेआर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 261 रन का रहा है। जबकि दूसरी तरफ गुजरात की टीम ने यहां पर अभी तक कुल 2 मुकाबले खेले हैं। इन दोनों में खेलते हुए उनको जीत मिली है। इसके अलावा गुजरात की टीम का यहां पर सर्वश्रेष्ठ टीम स्कोर 191 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version