Thursday, February 19

IPL 2025, KKR vs GT: आईपीएल 2025 में आज 39वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक स्टेडियम ईडन गार्डन्स में खेला जाने वाला है। इस समय गुजरात की टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर मौजूद है। जबकि KKR की टीम 7 मैचों में 3 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर मौजूद है। तभी तो अब प्लेऑफ के लिहाज से कोलकाता की टीम को यह मैच जीतना काफी जरुरी है। चलिए इस मैच की फैंटसी इलेवन, प्रीव्यू और जरूरी बातें भी जान लेते हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड :-

अभी तक इन दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो गुजरात टाइटंस टीम का पलड़ा भारी रहा है। क्यूंकि इन दोनों टीमों के बीच अभी एक आईपीएल में कुल 4 मैच खेले गए हैं। इनमें से 2 मैचों में गुजरात की टीम को जीत मिली है, जबकि एक मैच में केकेआर की टीम को जीत मिली है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

वहीं इस दौरान एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस मैदान पर इन दोनों के बीच अभी तक एक मैच खेला गया है। जिसको शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस की टीम ने 7 विकेट से जीता था।

इस तरह की हो सकती है आज KKR की टीम :-

केकेआर की टीम को अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस मैच में उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही थी। तभी तो आज गुजरात की टीम के खिलाफ वह आज एक बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। इसके अलावा आज के मैच में भी कप्तान अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

Kolkata Knight Riders team
Kolkata Knight Riders team

KKR की संभावित एकादश : क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

ये हो सकते हैं आज KKR के इम्पेक्ट प्लेयर :- अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया और रोवमैन पॉवेल।

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आज GT की टीम :-

गुजरात टाइटंस की टीम को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 7 विकेट से शानदार जीत मिली थी। तभी तो आज वह केकेआर की टीम के खिलाफ भी वैसा ही शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। इस टीम के बल्लेबाज साई सुदर्शन एक बार फिर से अपनी टीम को शानदार सगुरुआत दिलाना चाहेंगे। जबकि आज तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा पर रहने वाली है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

GT की संभावित एकादश : साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

ये हो सकते हैं आज GT के इम्पेक्ट प्लेयर :- वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, ईशांत शर्मा और महिपाल लोमरोर।

आज इन खिलाड़ियों पर भी रहेगी नजर :-

वेंकटेश अय्यर ने अपने पिछले 10 मैचों में खेलते हुए 169.69 की स्ट्राइक रेट से 225 रन बनाए हैं। जबकि केकेआर टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी अपने पिछले 7 मैच में 148.32 की स्ट्राइक रेट से 221 रन बनाए हैं।

Sai Sudarshan
Sai Sudarshan

वहीं दूसरी तरफ गुजरात के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने भी अपने पिछले 10 मैच में 158.52 की स्ट्राइक रेट से 558 रन बनाए हैं। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने अपने पिछले 9 मैच में 13 विकेट लिए हैं। जबकि हर्षित राणा ने भी अपने पिछले 9 मैच में 13 विकेट लिए हैं। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अपने पिछले 7 मैच में 14 विकेट लिए हैं।

हमारी बेस्ट फैंटसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर : जोस बटलर (उपकप्तान) और क्विंटन डिकॉक।

बल्लेबाज : अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल और साई सुदर्शन।

ऑलराउंडर्स : सुनील नरेन (कप्तान) और आंद्रे रसेल।

गेंदबाज : प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

आईपीएल 2025 में आज 21 अप्रैल को KKR और GT के बीच होने वाला यह मैच कोलकाता के इडन गार्डन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं इस मैच को आज भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version