Thursday, February 19

Doping In National Games: इस समय खेलों में डोपिंग का एक और दुर्भाग्यपूर्ण मामला सामने आया है। अभी हाल में उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स खेले गए थे। इस समय इन खेलों के 11 खिलाड़ी डोप में फंस गए हैं। इस बार जो भी खिलाड़ी डोप पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से ज्यादातर पदक विजेता एथलीट हैं। इन सभी में से सर्वाधिक छह खिलाड़ी पंजाब के हैं।

नेशनल गेम्स में डोपिंग का साया :-

doping in games
doping in games

अभी हाल ही में हुए उत्तराखंड नेशनल गेम्स के 11 खिलाड़ी डोप टेस्ट में फंस गए हैं। तभी तो अब राष्ट्रीय डोप रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रतिबंधित शक्तिवर्धक दवाओं के सेवन के लिए 11 में से 8 खिलाड़ियों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध भी लगा दिया है। इस सभी में नामी बास्केटबाल खिलाड़ी पंजाब के अमृतपाल सिंह भी शामिल हैं।

दूसरी बार डोपिंग में फंसे अमृतपाल सिंह :-

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया व जापान की प्रतिष्ठित लीग में खेल चुके अमृतपाल दूसरी बार डोप में फंसे हैं। पंजाब के इस खिलाड़ी ने अभी हाल ही में हुए इन खेलों में पंजाब के लिए स्वर्ण पदक जीता था। इस बार अगर वह बेगुनाही साबित नहीं कर पाए तो उन पर आठ वर्ष का प्रतिबंध लग सकता है। क्यूंकि इससे पहले वह साल 2020 में डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।

doping in games
doping in games

इसके अलावा अन्य एथलीट वूशु खिलाड़ी नीरज जोशी और राहुल तोमर के नमूनों में एक से अधिक दवाओं का मिश्रण पाया गया है। वहीं अभी भी नाडा की ओर से लिए गए नमूनों की जांच जारी है। तभी तो अभी और भी खिलाड़ी डोप पॉजिटिव पाए जा सकते हैं। साल 2023 में गोवा में हुए नेशनल गेम्स में भी रिकॉर्ड 25 खिलाड़ी डोप में पकड़े गए थे।

Amritpal Singh
Amritpal Singh

इसके अलावा साल 2015 में केरल में हुए नेशनल गेम्स में भी 16 खिलाड़ियों के डोप में पकड़े जाने पर हंगामा हुआ था। जबकि साल 2022 में गुजरात में हुए नेशनल गेम्स में 10 खिलाड़ी डोप पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं इस बार सबसे बड़ा झटका तमिलनाडु की वेटलिफ्टर एलिश अरोकिया के रूप में लगा है।

Elish Arokia
Elish Arokia

क्यूंकि 87 किलो में राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी एलिश को अगले वर्ष ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। इसके अलावा दो महिला एथलीटों समेत तीन खिलाड़ियों पर स्पेसीफाइड सब्सटेंस के कारण अस्थायी प्रतिबंध नहीं लगा है। वहीं इन दोनों ने ही इन खेलों में स्वर्ण जीते थे। जबकि मॉडर्न पेंटाथलन की महिला खिलाड़ी पर भी अस्थायी प्रतिबंध नहीं लगा है।

doptest player
doptest player

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version