Tuesday, March 10

IPL 2025, RCB vs GT: आईपीएल 2025 में आज 2 अप्रैल को 14वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला है। इससे पहले रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम ने अपने दोनों मैच में जीत दर्ज की है। जबकि गिल की कप्तानी में गुजरात की टीम ने 1 मैच में जीत और 1 में उनको हार मिली है। इन दोनों के बीच आज का मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। चलिए मैच से पहले जान लेते हैं कैसी रहने वाली है आज की पिच और मौसम।

ऐसी रहने वाली है आज चिन्नास्वामी की पिच :-

M Chinnaswamy Stadium
M Chinnaswamy Stadium

इस मैदान की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान की बाउंड्री काफी छोटी है। जिसके चलते हुए यहां पर एक हाई स्कोर देखने को मिलता है। तभी तो अब ऐसे में यहां पर सभी गेंदबाजों के लिए अच्छा प्रदर्शन करना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इस मैदान पर आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन का रहता है।

ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज 2 अप्रैल को बेंगलुरु में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वहीं आज का मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। लेकिन आज के मैच में बारिश की कोई भी संभावना नहीं है।

चिन्नास्वामी में IPL से जुड़े खास आंकड़े :-

इस मैदान पर अभी तक आईपीएल में कुल 95 मैच खेले जा चुके हैं। तभी तो यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 41 मैच जीते हैं। जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने यहां पर 50 मैच जीते हैं। वहीं 4 मैच यहां पर बेनतीजा भी रहे हैं।

IPL 2025 RCB vs CSK Probable Playing XI
IPL 2025 RCB vs CSK Probable Playing XI

इस मैदान पर उच्चतम स्कोर SRH (287/3 बनाम RCB, 2024) के नाम दर्ज है। जबकि इसी तरह यहां पर न्यूनतम स्कोर RCB (82 बनाम KKR, 2008) के नाम ही दर्ज है। इसके अलावा यहां पर सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी क्रिस गेल (175* रन बनाम पुणे वारियर्स, 2013) ने खेली थी।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दोनों टीमों के आंकड़े :-

आईपीएल के इतिहास में अभी तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आरसीबी की टीम ने कुल 91 मैच खेले हैं। इनमें से उनको 43 मैचों में जीत मिली है। जबकि इस दौरान उनको 43 मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा है।

RCB vs GT, IPL 2025
RCB vs GT, IPL 2025/Getty Images

इसके अलावा उनका एक मैच यहां पर टाई रहा है। जबकि इनमें से 4 मैचों का कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। दूसरी तरफ गुजरात की टीम ने यहां पर अभी तक 2 ही मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको एक मैच में जीत और एक में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version