Thursday, June 11

GT vs PBKS, IPL 2025: आईपीएल 2025 में आज 5वां मुकाबला GT और PBKS टीम के बीच खेला जाने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इस बार गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के पास है जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर रहने वाले हैं। तभी तो आईपीएल के इस नए सीजन में ये दोनों टीमें आज जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी।

इस बार आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की टीम अपने अभियान की शुरुआत पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच खेलकर करने वाली है। तभी तो इन दोनों के बीच आज 25 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला। इससे पहले पिछले सीजन गुजरात टाइटंस की टीम अंक तालिका में आठवें पायदान पर रही थी।

GT and PBKS team
GT and PBKS team

पिछले साल ही गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल को अपनी टीम का कप्तान बनाया था। वहीं इस बार पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए श्रेयस अय्यर को अपनी टीम का कप्तान बना दिया है। आज के मैच से पहले आइए जानते हैं गुजरात और पंजाब के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए यहां की पिच कैसी रहने वाली है।

कैसा रहेगी अहमदाबाद की पिच :-

Narendra Modi Stadium
Narendra Modi Stadium

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। क्यूंकि इस मैदान पर अच्छा बाउंस मिलता है और गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। इसके अलावा यहां पर खेलते हुए तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। लेकिन अहमदाबाद के इस मैदान पर स्पिनर्स को थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कब शुरू होगा मैच :-

गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच यह मुकाबला आज मंगलवार, 25 मार्च की शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है। जबकि इस मैच का टॉस शाम 7:00 बजे होगा। इन दोनों टीम के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच के आकड़े :-

Gujarat Titans
Gujarat Titans

आईपीएल के इतिहास में अभी तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुल 35 मैच खेले गए हैं। इनमें से 15 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। जबकि 20 मैच रन चेंज करने वाली टीम ने जीते हैं।

हेड टू हेड :-

GT and PBKS team
GT and PBKS team

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आईपीएल में अभी तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 3 मैचों में गुजरात की टीम को जीत मिली है। जबकि 2 मैचों में पंजाब की टीम को जीत हासिल हुई है।

GT और PBKS की संभावित प्लेइंग इलेवन :-

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), जोश बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद अरशद खान, राशिद खान, कैगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज

इम्पैक्ट प्लेयर: महिपाल लोमरोर, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट खिलाड़ी: कुलदीप सेन, सूर्यांश शेगड़े

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version