Sunday, February 8

IPL 2025: आज 25 मार्च मंगलवार को आईपीएल 2025 में 5वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इसके पिछले सीजन अपनी कप्तानी में केकेआर को खिताब जिताने वाले श्रेयस अय्यर इस बार PBKS की कप्तानी करने वाले हैं। इस मैच को जीत कर वह इस नई टीम के साथ अपने अभियान की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करने वाले हैं। इससे पहले इन दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

गुजरात टाइटंस का पलड़ा रहा है भारी :-

जब भी आईपीएल में ये दोनों टीमें आपस में भिड़ीं हैं तो तब GT का पलड़ा भारी रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक आईपीएल में 5 मैच खेले गए हैं। इनमें से 3 मैचों में गुजरात की टीम को जीत मिली है।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

जबकि 2 मैचों में पंजाब को जीत हासिल हुई है। वहीं आईपीएल के पिछले सीजन की बात करें तो इन दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 2 मैच खेले थे। जिनमें से इन दोनों को एक-एक मैच में जीत मिली थी।

गुजरात के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर :-

इस टीम के कप्तान शुभमन गिल का पंजाब की टीम के खिलाफ काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 12 पारियों में खेलते हुए 65.12 की औसत और 143.52 की स्ट्राइक रेट के साथ 521 रन बनाए हैं।

Shubman Gill
Shubman Gill

इसके अलावा गुजरात के नए बल्लेबाज जोस बटलर का भी पंजाब की टीम के खिलाफ 13 पारियों में खेलते हुए 155.91 की स्ट्राइक रेट के साथ 435 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी आए हैं। वहीं गुजरात के स्टार स्पिनर राशिद खान ने इस टीम के खिलाफ खेले 15 मैचों में 14.87 की औसत के साथ 24 विकेट लिए हैं।

पंजाब के इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर :-

पंजाब किंग्स की टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ केवल एक पारी खेली है। इस पारी में उनके बल्ले से केवल 12 रन आए थे। इसके अलावा पंजाब के एक और बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने भी गुजरात की टीम के खिलाफ 4 पारियों में 29.33 की औसत और 200 की स्ट्राइक रेट के साथ 188 रन बनाए हैं।

Glenn Maxwell
image source via getty images

इसके अलावा अगर उनकी गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने इस टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट भी लिए हैं। वहीं आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल ने भी इस टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट लिए हैं।

अहमदाबाद में दोनों टीमों का प्रदर्शन :-

पंजबा किंग्स की टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं। इनमें से उनको 3 मैचों में जीत मिली है। जबकि इस दौरान खेलते हुए उनको 2 में हार का सामना करना पड़ा है।

GT and PBKS team
GT and PBKS team

इसके अलावा पंजाब की टीम का यहां पर सर्वोच्च टीम स्कोर 200 रन का रहा है। जो उन्होंने GT के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पिछले आईपीएल सीजन 2024 में ही बनाया था। गुजरात की टीम ने अपने घरेलु मैदान पर खेलते हुए कुल 9 मैच जीते हैं। इसके अलावा 7 में उनको हार का सामना भी करना पड़ा है। इस मैदान पर गुजरात का सर्वाधिक टीम स्कोर 233 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version