Friday, March 20

IPL 2025: आज 25 मार्च मंगलवार को आईपीएल 2025 में 5वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जाने वाला है। इसके पिछले सीजन अपनी कप्तानी में केकेआर को खिताब जिताने वाले श्रेयस अय्यर इस बार PBKS की कप्तानी करने वाले हैं। इस मैच को जीत कर वह इस नई टीम के साथ अपने अभियान की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करने वाले हैं। अब ऐसे में आइए इस मैच की फैंटेसी इलेवन, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातें जान लेते हैं।

गुजरात टाइटंस का पलड़ा रहा है भारी :-

Gujarat Titans
Gujarat Titans

जब भी आईपीएल में ये दोनों टीमें आपस में भिड़ीं हैं तो तब GT का पलड़ा भारी रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक आईपीएल में 5 मैच खेले गए हैं। इनमें से 3 मैचों में गुजरात की टीम को जीत मिली है। जबकि 2 मैचों में पंजाब को जीत हासिल हुई है। वहीं आईपीएल के पिछले सीजन की बात करें तो इन दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 2 मैच खेले थे। जिनमें से इन दोनों को एक-एक मैच में जीत मिली थी।

ऐसी हो सकती है PBKS की टीम :-

आईपीएल 2025 के सीजन के लिए पंजाब किंग्स की टीम में इस बार जोस इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, मार्को येंसन और ग्लेन मैक्सवेल जैसे विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। जबकि टीम के मध्यक्रम में नेहल वढेरा भी काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अफगानी खिलाड़ी अजमतुल्लाह उमरजई को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

GT and PBKS team
GT and PBKS team

पंजाब की संभावित टीम :- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जोस इंग्लिस, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्को येंसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

गुजरात दे सकती है इन खिलाड़ियों को मौका :-

गुजरात टाइटंस की टीम इस बार शुभमन गिल और जोस बटलर की सलामी जोड़ी के साथ मैदान में उतर सकती है। क्यूंकि ये दोनों ही खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज हैं। इसके अलावा आज राशिद खान और कगिसो रबाडा के रूप में अन्य विदेशी खिलाड़ी भी मैच खेल सकते हैं। जबकि ग्लेन फिलिप्स को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Shubman Gill
Shubman Gill

गुजरात की संभावित टीम :- शुभमन गिल, जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर :-

गुजरात टीम के कप्तान गिल ने पिछले आईपीएल सीजन में 12 पारियों में 38.72 की औसत और 147.40 की स्ट्राइक रेट से 426 रन बनाए थे। इसके अलावा पंजाब की टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज शशांक ने भी आईपीएल 2024 में 14 पारियों में खेलते हुए 44.25 की बल्लेबाजी औसत के साथ 354 रन बनाए थे।

Gujarat Titans
Gujarat Titans

इसके अलावा इस बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ एक अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। जबकि पंजाब की टीम के अनुभवी लेग स्पिनर चहल ने अपने IPL करियर में 22.44 की औसत से 205 विकेट लिए हैं। इसके अलावा वह आईपीएल की लीग में अभी तक सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

हमारी बेस्ट फैंटेसी इलेवन और टीवी इंफो :-

विकेटकीपर: जोस बटलर, जोस इंग्लिस और प्रभसिमरन सिंह।

बल्लेबाज: शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (कप्तान), साई सुदर्शन और शशांक सिंह।

ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल।

गेंदबाज: राशिद खान, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल (उपकप्तान)।

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच आज 25 मार्च को यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला है। वहीं आज यह मैच भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version