Monday, February 2

National Boxing Championship: आठवीं एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में नेशनल चैंपियन मीनाक्षी ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं इस बार उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी संघ के सहयोग से बीएफआई द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हो रही है। यह टूर्नामेंट एक सप्ताह तक चलने वाला है। इसमें 24 राज्य इकाइयों के 180 मुक्केबाज 10 भार श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

आठवीं एलीट महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में नेशनल चैंपियन मीनाक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल और विश्व चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता नीतू घनघस को हरा दिया है। इस बार अखिल भारतीय पुलिस की तरफ से खेलते हुए एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मीनाक्षी ने नीतू को कड़े मुकाबले में 4-1 से हराया है।

पूजा रानी भी सेमीफाइनल में पहुंचीं :-

इसके अलावा साल 2014 इंचियोन एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता पूजा रानी ने भी कोमल के खिलाफ मैच जीत कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इससे पहले हरियाणा की अनुभवी मुक्केबाज और पंजाब की उनकी प्रतिद्वंद्वी दोनों ने 7वीं महिला नेशनल चैंपियनशिप में मिडिलवेट (70-75 किग्रा) श्रेणी में भी पोडियम फिनिश हासिल किया था।

Pooja Rani
Pooja Rani

इसके अलावा इस बार पूजा रानी ने सर्वसम्मति से जीत हासिल की है। तभी तो युवा विश्व और राष्ट्रीय चैंपियन सनमाचा चानू ने कर्नाटक की एए सांची बोलम्मा पर पहले दौर की आरएससी जीत के साथ लाइट मिडिलवेट (66-70 किग्रा) वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश भी कर लिया है।

ललिता ने अंतिम-4 में बनाई अपनी जगह :-

इसके अलावा मौजूदा चैंपियन ललिता ने भी पंजाब की कोमलप्रीत कौर को कड़ी टक्कर देते हुए 4-1 से हरा दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि विश्व और एशियाई चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर ने भी चंडीगढ़ की मोनिका की कड़ी चुनौती का सामना करते हुए 4-3 से जीत हासिल की है। इसके चलते हुए वह अब सेमीफाइनल में पहुंच गईं हैं।

Sonia Lather
Sonia Lather

इस बार उत्तर प्रदेश मुक्केबाजी संघ के सहयोग से बीएफआई द्वारा आयोजित यह चैंपियनशिप उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही है। यह टूर्नामेंट लगभग एक सप्ताह तक चलने वाला है। इसमें 24 राज्य इकाइयों के 180 मुक्केबाज 10 भार श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इसमें एक मिनट के ब्रेक के साथ 3-3 मिनट के राउंड शामिल हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version