Most runs in a single IPL season: Indian Premier League: आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग में एक है। इस लीग ने क्रिकेट प्रेमियों को कई रोमांचक मैच और शानदार बल्लेबाजी देखने का मौका दिया है। हर सीजन में कुछ खिलाड़ी लगातार अच्छी बल्लेबाजी करते है, तेज रन बनाने की क्षमता से फैंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते है। ये खिलाडी इतने रन बनाते हैं वह रिकॉर्ड में दर्ज हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको IPL के इतिहास में किन सीजनों प्लेयर्स में सबसे ज़्यादा रन बनाए है उनके बारे में बताएंगे।
ये हैं IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 7 बल्लेबाज
7. केन विलियमसन (Kane Williamson) – 2018- 735 रन
केन विलियमसन ने 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के तरफ से खेलते हुए 17 मैचों में 52.50 की औसत से 735 रन बनाए थे। उन्होंने इस सीजन में 8 अर्धशतक भी लगाए थे और अपनी शानदार कप्तानी एवं बल्लेबाजी के दम पर टीम को फाइनल तक पहुँचाने में खास योगदान दिया था।
6. विराट कोहली – 2024- 741 रन
2024 में एक बार फिर विराट कोहली ने अपनी क्लास साबित करते हुए इस सीजन में कुल 15 मैचों में 61.75 की औसत से 741 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े।
5. साई सुदर्शन – 2025 – 759 रन
साई सुदर्शन ने 2025 में Gujarat Titans के लिए तरफ से खेले 15 मैचों में 54.21 की औसत से बल्लेबाज़ी करते हुए 759 रन बनाए है। जो उनके आत्मविश्वास और निरंतर प्रदर्शन को दिखाता है।
एक युवा बल्लेबाज़ होने के बावजूद उन्होंने काफ़ी परिपक्वता दिखाई और लगातार टीम के लिए अहम पारियां खेलीं। जिस तरह से वे आगे बढ़ रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि आने वाले सालों में उनसे और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं।
4. डेविड वॉर्नर – 2016- 848 रन
डेविड वॉर्नर ने 2016 में Sunrisers Hyderabad के तरफ से खेलते हुए 17 मैचों में 60.57 की औसत से खेलते हुए 848 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने इस सीजन में 9 अर्धशतक बनाये थे।
उस साल वॉर्नर ने न सिर्फ बल्ले से, बल्कि कप्तान के तौर पर भी शानदार नेतृत्व दिखाया। उनकी दमदार बल्लेबाज़ी और समझदारी भरी कप्तानी ने हैदराबाद को चैंपियन बनाने में खास भूमिका निभाई थी।
3. जोस बटलर – 2022 – 863 रन
जोस बटलर ने 2022 में Rajasthan Royals के तरफ खेलते 17 मैचों में 57.53 की औसत से 863 रन बनाए। पूरे सीज़न में जबरदस्त फॉर्म में नजर आए। जो उनकी निरंतरता और आक्रामक अंदाज़ को दिखता है। इस दौरान उन्होंने 4 शानदार शतक लगाए। जो अपने आप में ही एक न टूटने वाला रिकॉर्ड है।
बटलर की तेज़ और दमदार शुरुआत ने राजस्थान को कई मुकाबलों में मजबूत स्थिति में पहुचाया है। उनकी बेहतरीन टाइमिंग और ताकतवर शॉट्स ने गेंदबाज़ों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
2. शुभमन गिल – 2023 – 890 रन
शुभमन गिल ने 2023 में Gujarat Titans के तरफ खेलते हुए 17 मैचों 59.33 की औसत से 890 रन बनाए। इस सीजन में उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए है। जो उनके बड़ी पारी खेलने की क्षमता को दिखता है।
उनकी बल्लेबाज़ी तकनीकी रूप से बेहद मजबूत रही, लेकिन साथ ही उसमें आक्रामकता भी साफ झलकती थी। गिल ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है।
1. विराट कोहली – 973 रन (2016)
विराट कोहली ने 2016 में Royal Challengers Bengaluru के लिए खेलते हुए आईपीएल के इतिहास की सबसे यादगार पारियों में से एक सीज़न खेला। इस दौरान किंग कोहली ने 16 मैचों में 81.08 की औसत से 973 रन बनाए, जो आज भी एक सीज़न में सबसे ज़्यादा रन का रिकॉर्ड है। इसी साल उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए है।
उनकी बल्लेबाज़ी इतनी बेहतरीन थी कि लगभग हर मैच में वे टीम की जीत की मज़बूत शुरुआत करते नज़र आते थे।







