MI vs RCB मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।

IPL 2026 का 20वां मुकाबला 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जो कि रन फेस्ट के लिए जाना जाता है।

दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली MI है, तो दूसरी तरफ रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज MI vs RCB मैच में कौन जीतेगा।

MI vs RCB में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 34

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 15

मुंबई इंडियंस जीता: 19

नो रिजल्ट: 0

MI vs RCB: वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत शानदार होती है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मदद मिलती है।

शुरूआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए हल्का फुल्का स्विंग जरूर होता है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।

पहली पारी का औसत स्कोर– 183

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 171

MI vs RCB: संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): फिल सॉल्‍ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड / जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव।

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कण्डेय, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर।

MI vs RCB: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी ऑन पेपर तो मजबूत नजर आ रही है। रोहित और रिकलतन की जोड़ी आक्रामक शुरुआत देने का माद्दा रखती हैं। मिडल ऑर्डर में भी तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या मौजूद हैं जबकि फिनिशिंग की जिम्मेदारी के लिए नमन धीर और शेरफेन रदरफोर्ड शामिल हैं।

गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर की जोड़ी मौजूद है जबकि अलग ग़जंफर मिडल ओवरों में विकेट चटकते हैं। इसके साथ ही उनके पास जसप्रीत बुमराह के रूप में चीट कोड शामिल हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। रजत पाटीदार भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। जबकि मिडल ऑडर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड हैं। जबकि, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी और हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए सुयश शर्मा और कुणाल पांड्या मौजूद हैं।

MI vs RCB: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन MI की गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के MI vs RCB मुकाबले में मुंबई के पास होम एडवांटेज हैं और अब तक वो अपने घर में मैच भी जीत चुके हैं। पिछले दो मैचों में उनके खिलाड़ी वैसे नहीं चले जिसकी उम्मीद की जा रही थी लेकिन अब यह मुकाबला घर में खेला जाना हैं। जहाँ उनका ट्रेक रिकॉर्ड काफी शानदार हैं।

इसके उलट RCB अपने घर में दोनों मुकाबले जीतने के बाद घर से बाहर बुरी तरह से मैच हार कर आ रही हैं। उनकी गेंदबाजी पिछले मैच में एक्सपोज़ हो चुकी हैं। इस मुकाबले में दोनों टीमों की तुलना करने के बाद मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी लग रहा हैं और वो ही यह मुकाबला जीतेगी।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version