Saturday, June 20

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में आज 20वां मुकाबला इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं। क्योंकि हैदराबाद की टीम पहला मैच जीतना चाहेगी जबकि इस्लामाबाद की टीम यह मैच अपने नाम करके टॉप पोजीशन पर पहुंचना चाहेगी।

तो चलिए जानते हैं कि इस्लामाबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समैन मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।

इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समैन में कौन सी टीम हैं आगे?

इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समैन के बीच अब तक एक भी मैच नहीं खेला गया हैं। क्योंकि हैदराबाद की टीम इस टूर्नामेंट में पहली बार हिस्सा ले रही हैं।

कुल मैच: –

इस्लामाबाद यूनाइटेड जीता:

हैदराबाद किंग्समैन जीता:

नो रिजल्ट:

नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट

कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत शानदार होती है। इस विकेट पर गेंदबाजों के लिए बिलकुल भी मदद नहीं होती हैं। यह दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में हैं।

नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 38% यानी 46 विकेट और स्पिनर्स ने 62% मतलब 74 विकेट चटकाए हैं।

एवरेज पहली पारी स्कोर: 177 रन

एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 162 रन

पेसर्स के विकेट: 38% (46 विकेट)

स्पिनर्स के विकेट: 62% (74 विकेट)

कैसा रहेगा आज कराची का मौसम?

मौसम विज्ञान के अनुसार 12 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

कब और कहां देखें इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समैन मैच?

इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समैन के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।

इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11

हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11

सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, इरफान खान, रिजवान महमूद, हसन खान, हम्माद आजम, रिले मेरेडिथ, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली।

इस्लामाबाद यूनाइटेड संभावित प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version